लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बहस से बवाल और फिर गोलियों की बौछार:अमेरिका के डेट्रॉयट के स्ट्रिप क्लब में तीन की मौत; चार घायल – Argument Escalates Into Chaos Followed Hail Of Bullets Three Dead Four Injured Detroit Strip Club In Us

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

अमेरिका के डेट्रॉयट में रविवार सुबह एक आफ्टर-आवर्स स्ट्रिप क्लब में मामूली कहासुनी के बाद गोलीबारी हो गई। इस घटना में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक, गोलीबारी सुबह करीब 7:21 बजे एक ऐसे इलाके में हुई, जहां बड़ी संख्या में रिहायशी मकान हैं।

मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों को मिले तीन शव

डेट्रॉयट पुलिस को गोलीबारी की सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। वहां पुलिस को तीन पुरुष मिले, जिन्हें गोली लगी थी और उनकी मौके पर ही मौत हो चुकी थी। डेट्रॉयट पुलिस प्रमुख टॉड बेटिसन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में घटना की जानकारी दी। गोलीबारी में घायल चार अन्य लोगों को निजी कारों से आसपास के अस्पतालों में ले जाया गया। इनमें दो पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में मारे गए और घायल हुए सभी लोगों की उम्र 20 से 30 साल के बीच होने का अनुमान है।

पहले हुई कहासुनी, फिर चलीं गोलियां

पुलिस प्रमुख टॉड बेटिसन ने बताया कि पहले झगड़ा और कहासुनी हुई। इसके बाद विवाद में शामिल लोगों ने मामला सुलझाने के लिए बंदूक का सहारा लिया। उन्होंने कहा, ‘एक लड़ाई हुई, कहासुनी हुई और इसके नतीजे में लोगों ने विवाद को बंदूक की हिंसा के जरिए सुलझाने का फैसला किया।’

इस पते पर पहले भी पहुंच चुकी है पुलिस

बेटिसन ने बताया कि जिस जगह गोलीबारी हुई, वह डेट्रॉयट पुलिस के लिए कोई नया पता नहीं है। इस साल पुलिस को इस स्थान पर सात बार कॉल मिल चुकी हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस के पास मामले में कुछ सुराग हैं, लेकिन फिलहाल इससे ज्यादा जानकारी साझा नहीं की जा सकती।

आफ्टर-आवर्स क्लब में हुई वारदात

पुलिस प्रमुख ने घटनास्थल को एक आफ्टर-आवर्स जगह बताया। उन्होंने कहा, ‘यह आफ्टर-आवर्स लोकेशन थी। स्ट्रिप क्लब की कल्पना कीजिए, मैं इसे यहीं छोड़ता हूं।’ उनके इस बयान से संकेत मिलता है कि यह स्थान सामान्य समय के बाद भी संचालित हो रहा था।

ये भी पढ़ें; नेपाल में भारी बारिश का कहर: बाढ़-भूस्खलन से 21 लोगों की मौत, हजारों प्रभावित

मेयर ने लोगों से जानकारी देने की अपील की

डेट्रॉयट की मेयर मैरी शेफील्ड ने घटना पर दुख जताते हुए लोगों से पुलिस को जानकारी देने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘हम जानते हैं कि इस मामले में न्याय दिलाने के लिए और लोगों को सामने आकर बोलने की जरूरत है। यह दिल तोड़ने वाली घटना है और हमारे समुदाय को इस तरह की हिंसा नहीं झेलनी चाहिए।’

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

दिल्ली:अरावली से यमुना तक टूट गया पानी का प्राकृतिक रास्ता, कंक्रीट में दबकर खो गईं जलधाराएं; फिर संकट शुरू – The Natural Water Path From The Aravallis To The Yamuna Has Been Severed.

Asian Games 2026 Live:28 सितंबर को तीरंदाजों पर नजर, 25 मीटर एयर पिस्टल में मनु भाकर से उम्मीदें – Asian Games 2026 Live Updates: Archers In Action, Manu Bhaker Medal; Shooting Boxing Athletics Medal Updates

मौसम:पहाड़ों पर बर्फ से दिल्ली में 18 साल की सबसे सर्द रात, यूपी में बारिश से आफत; आज भी आंधी-तूफान के आसार – Weather: Snow In The Mountains Leads To Delhi’s Coldest Night In 18 Years

अपनी अतिथिशाला:द्वारका में 120 करोड़ से बनेगा दिल्ली स्टेट गेस्ट हाउस, वीवीआईपी सुविधाओं से लैस होगा भवन – Delhi State Guest House To Be Built In Dwarka At A Cost Of ₹120 Crore

शोध:हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर – Research: Useful Plant And Fungal Species Discovered In The Himalayas

प्रतिभा का प्रस्थान:हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग – Phulan Chandel, Who Brought Recognition To Himachal’s ‘ghat’ Dance, Passes Away

Leave a Comment