लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

अपनी अतिथिशाला:द्वारका में 120 करोड़ से बनेगा दिल्ली स्टेट गेस्ट हाउस, वीवीआईपी सुविधाओं से लैस होगा भवन – Delhi State Guest House To Be Built In Dwarka At A Cost Of ₹120 Crore

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

राजधानी में अन्य राज्यों के भवनों की तर्ज पर अब दिल्ली सरकार का अपना पहला भव्य स्टेट गेस्ट हाउस ‘दिल्ली सदन’ आकार लेने जा रहा है। दिल्ली पर्यटन एवं यातायात विकास निगम (डीटीटीडीसी) ने द्वारका सेक्टर-19 में प्लॉट नंबर-5 पर करीब 119.70 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस बहुमंजिला अतिथिशाला के निर्माण के लिए निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी है।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से महज पांच किलोमीटर की दूरी पर बनने वाले इस परिसर का निर्माण 21 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। इसमें तीन महीने प्लानिंग और डिजाइनिंग तथा 18 महीने निर्माण के लिए निर्धारित हैं। दिल्ली सरकार की इस महत्वाकांक्षी परियोजना का उद्देश्य देश-विदेश से आने वाले राजकीय अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों, वीवीआईपी प्रतिनिधिमंडलों और वरिष्ठ अधिकारियों को एक ही परिसर में आवास, आतिथ्य, सम्मेलन और खानपान की सुविधाएं उपलब्ध कराना है।

दिल्ली सरकार के पास अब तक बिहार सदन, मणिपुर सदन और कर्नाटक भवन की तर्ज पर अपना समर्पित स्टेट गेस्ट हाउस नहीं था। द्वारका सेक्टर-19 में बिहार सदन और मणिपुर सदन के पास बनने वाला दिल्ली सदन इस कमी को पूरा करेगा। डीटीटीडीसी ईपीसी (इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन) मोड में निर्माण एजेंसी के चयन की प्रक्रिया में जुटा है।

एक एकड़ में बनेगी 10 मंजिला इमारत

दिल्ली सदन का निर्माण 3,899.42 वर्गमीटर यानी करीब एक एकड़ के भूखंड पर किया जाएगा। इसका कुल निर्मित क्षेत्र 15,984 वर्गमीटर होगा। इसमें मुख्य भवन का क्षेत्रफल 11,078 वर्गमीटर और दो बेसमेंट का क्षेत्रफल 4,906 वर्गमीटर निर्धारित किया गया है। भवन में दो बेसमेंट, ग्राउंड फ्लोर, अपर ग्राउंड फ्लोर, सर्विस फ्लोर, पोडियम लेवल, छह ऊपरी मंजिलें और टेरेस फ्लोर होगा। इमारत की ऊंचाई करीब 45 मीटर होगी।


  • ग्राउंड फ्लोर पर भव्य लॉबी, स्वागत कक्ष, 96 वर्गमीटर का प्रशासनिक कार्यालय और सुरक्षा नियंत्रण कक्ष बनाया जाएगा। अपर ग्राउंड फ्लोर पर कॉन्फ्रेंस हॉल और मीटिंग रूम होंगे। पोडियम लेवल पर क्राफ्ट बाजार, फूड कोर्ट और ओपन प्लाजा विकसित किया जाएगा। छत पर रूफटॉप कैफे और गार्डन की सुविधा भी होगी।

वीवीआईपी सूट से डॉर्मिटरी और ईवी पार्किंग तक की सुविधा

दिल्ली सदन में अतिथियों के ठहरने के लिए कुल 44 प्रीमियम कमरे, सूट और 32 बेड की डॉर्मिटरी बनाई जाएगी। दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर 36 सुसज्जित गेस्ट रूम होंगे। इनमें दिव्यांगजनों के लिए बाधारहित कमरे भी शामिल होंगे। पुरुषों और महिलाओं के लिए अलग-अलग लॉकर और प्रसाधन सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। दो मंजिला बेसमेंट में 72 कारों की पार्किंग होगी। इसमें 20 प्रतिशत यानी 14 ईवी चार्जिंग स्टेशन लगाए जाएंगे। इमारत के करीब 10,048 वर्गमीटर क्षेत्र में प्रीमियम इटैलियन मार्बल और उच्च गुणवत्ता वाली इंटीरियर फिनिश का इस्तेमाल किया जाएगा।

500 वर्गमीटर का हॉल और 150 सीटर फूड कोर्ट

अपर ग्राउंड फ्लोर पर 45 व्यक्तियों की क्षमता वाला कॉन्फ्रेंस हॉल बनेगा, जिसमें अत्याधुनिक ऑडियो-विजुअल और अनुवाद प्रणाली होगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रदर्शनियों के लिए 500 वर्गमीटर का पिलर-फ्री मल्टीपर्पस हॉल भी बनाया जाएगा। पोडियम और ग्राउंड लेवल पर 150 लोगों की क्षमता वाला डाइनिंग हॉल, फूड कोर्ट और आधुनिक किचन विकसित किए जाएंगे। दिल्ली के हस्तशिल्प और व्यंजनों को बढ़ावा देने के लिए विशेष क्राफ्ट बाजार भी बनाया जाएगा।

थ्री स्टार रेटिंग का होगा पूरा परिसर

परिसर को न्यूनतम तीन सितारा रेटिंग के मानकों के अनुरूप डिजाइन किया गया है। इसमें 100 प्रतिशत सोलर पावर जनरेशन, 72 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, रेनवाटर हार्वेस्टिंग और पांच सितारा मानकों वाले ई-उपकरण लगाए जाएंगे। सुरक्षा और संचालन के लिए सेंट्रल कमांड कंट्रोल, स्मार्ट बीएमएस ऑटोमेशन और सीसीटीवी निगरानी प्रणाली होगी।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

मौसम:पहाड़ों पर बर्फ से दिल्ली में 18 साल की सबसे सर्द रात, यूपी में बारिश से आफत; आज भी आंधी-तूफान के आसार – Weather: Snow In The Mountains Leads To Delhi’s Coldest Night In 18 Years

शोध:हिमालय में मिलीं उपयोगी वनस्पतियां और फफूंद प्रजातियां, पारंपरिक ज्ञान के दस्तावेजीकरण की कमी भी उजागर – Research: Useful Plant And Fungal Species Discovered In The Himalayas

प्रतिभा का प्रस्थान:हिमाचल के घट नृत्य को पहचान दिलाने वाली फूलां चंदेल का निधन, अंतिम दर्शन को उमड़े लोग – Phulan Chandel, Who Brought Recognition To Himachal’s ‘ghat’ Dance, Passes Away

मलाल:कश्मीर की नाजिया को साल भर से इनाम का इंतजार, खोखो वर्ल्ड चैंपियन को 40 हजार नहीं दे पाई उमर सरकार – Omar Government Failed To Pay ₹40,000 To The Kho-kho World Champion

आज का लव राशिफल:मेष, तुला और कुंभ राशि के रिश्तों में आएगी नई मिठास, पढ़ें दैनिक लव राशिफल – Aaj Ka Love Rashifal Today Love Horoscope 28 September 2026 For All Zodiac Sign In Hindi

एलपीयू बवाल:हिंसा के बाद तनाव के बीच आज से 10 दिन के लिए रेगुलर क्लास सस्पेंड, मिड-टर्म परीक्षाएं भी टालीं – (lpu) Suspends Regular Classes For 10 Days

Leave a Comment