लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

त्योहारी सीजन में जारी रहेगा नई कारों का सिलसिला:दिवाली तक कौन से नए मॉडल हो रहे हैं लॉन्च? – Festive Season 2026 Car Launches: New Suvs, Evs & Facelifts Line Up From Hyundai, Tata, Maruti & Mercedes

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

26 अगस्त को ओणम से शुरू हुआ और 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी से होते हुए 8 नवंबर को दिवाली पर समाप्त होने वाला यह त्योहारी सीजन भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग के लिए बेहद खास बना हुआ है। रिकॉर्ड बिक्री के दम पर कार निर्माता कंपनियां अगस्त से लेकर अक्तूबर के आखिर तक लगातार नए मॉडल और अपडेटेड फीचर्स वाले वाहन लॉन्च कर रही हैं।

ICRA लिमिटेड के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और को-ग्रुप हेड श्रीकुमार कृष्णमूर्ति के अनुसार, “त्योहारी सीजन आमतौर पर वाहन मांग के लिए एक महत्वपूर्ण अवधि होती है। इसे ग्राहकों की सकारात्मक भावना, वेतन वृद्धि से बढ़ी आय, फसल के बाद मिलने वाले कैश-फ्लो और आकर्षित करने वाले ऑफर्स/फाइनेंसिंग विकल्पों का समर्थन मिलता है।” हालांकि, वाहनों की बढ़ती कीमतें, मानसून का असर और डीलरशिप पर इन्वेंट्री का स्तर भी इस बार बिक्री की दिशा तय करने में भूमिका निभाएंगे।

 

मास-मार्केट सेगमेंट में कौन सी नई कारें दस्तक दे रही हैं?

त्योहारी सीजन में आम खरीदारों के लिए कई प्रमुख कार निर्माताओं ने अपने नए और फेसलिफ्ट मॉडल बाजार में उतारे हैं और कुछ बड़े लॉन्च पाइपलाइन में हैं:


  • Tata Motors: कंपनी ने हाल ही में Tata Aeris (टाटा एरीस) कॉम्पैक्ट सेडान लॉन्च की है, जो Tigor (टिगोर) का बहुत ज्यादा-अपडेटेड वर्जन है। यह Maruti Suzuki Dzire (मारुति सुजुकी डिजायर) और Honda Amaze (होंडा अमेज) जैसी कारों को टक्कर देगी। इसकी डिलीवरी इस महीने के अंत तक शुरू होने की उम्मीद है।

  • Hyundai: ह्यूंदै आने वाले हफ्तों में अपनी नई एसयूवी Hyundai Bayon (ह्यूंदै बेयोन) लॉन्च करने की तैयारी में है, जो लाइन-अप में Venue (वेन्यू) और Creta (क्रेटा) के बीच जगह बनाएगी। इसकी कीमत का एलान 10 अक्तूबर के आसपास हो सकता है और दशहरा तक डिलीवरी शुरू होने की संभावना है।

  • Maruti Suzuki: मारुति ने Baleno का मिड-लाइफ अपडेट पेश कर दिया है और आने वाले हफ्तों में रिफ्रेश्ड Wagon R (वैगन आर) बाजार में उतार सकती है। इसके अलावा कंपनी ने Dzire (डिजायर), Swift (स्विफ्ट) और Baleno (बलेनो) के सीएनजी-ऑटोमैटिक वेरिएंट्स भी पेश किए हैं।

  • Toyota: टोयोटा अपनी लोकप्रिय Innova Hycross (इनोवा हाईक्रॉस) को नया लुक और अतिरिक्त फीचर्स के साथ फेसलिफ्ट देने की योजना बना रही है। साथ ही Baleno-बेस्ड Glanza को भी अपडेट मिलने वाला है।

 

प्रीमियम और लग्जरी कार सेगमेंट में कौन से नए विकल्प आ रहे हैं?

लग्जरी वाहन निर्माताओं ने भी त्योहारी सीजन की मांग को भुनाने के लिए अपने फ्लैगशिप और इलेक्ट्रिक वाहनों का रुख किया है:


  • Mercedes-Benz: जर्मन लग्जरी ब्रांड भारत में अपनी अपडेटेड Maybach S-Class (मैबेक एस-क्लास) लॉन्च करने की तैयारी में है। इसके अलावा ऑल-न्यू GLC EV (जीएलसी ईवी) के लिए बुकिंग भी जल्द शुरू होने की संभावना है।

  • Volvo: वॉल्वो ने 12 अक्तूबर को अपनी दो प्रमुख इलेक्ट्रिक कारों Volvo EX90 (वोल्वो ईएक्स90) और Volvo ES90 (वोल्वो ईएस90) की भारत में आधिकारिक लॉन्च तारीख की पुष्टि की है।

  • BMW & Kia: बीएमडब्ल्यू ने अपनी i5 LWB लॉन्च कर दी है और i7 तथा 7-सीरीज सेडान को अपडेट किया है। वहीं किआ (Kia) ने अपनी फ्लैगशिप एसयूवी के रूप में Sorento (सोरेंटो) को पेश किया है।

 

इस फेस्टिवल सीजन में अब तक कौन से बड़े धमाके हो चुके हैं और आगे क्या उम्मीद है?


  • त्योहारी सीजन की शुरुआत से ही कई बड़े लॉन्च देखने को मिले हैं। JSW MG Motor India (जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी धाकड़ एसयूवी Tomahawk को इलेक्ट्रिक और प्लग-इन हाइब्रिड (PHEV) पावरट्रेन विकल्पों के साथ बाजार में उतारा है।

  • साल के आखिर तक जेएसडब्ल्यू मोटर्स चीन में बिकने वाली Jetour T2 पर आधारित एक हैवी-लोकलाइज्ड SUV के साथ पैसेंजर व्हीकल सेगमेंट में कदम रख सकती है। इस नए मॉडल का नाम Combat होने की संभावना है, जो भारतीय बाजार में कंपनी के सफर की आधिकारिक शुरुआत करेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

विश्व पर्यटन दिवस:दिल को छू लेने वाली है विदेशी महिला सैलानी और ऑटो चालक की एक वीडियो, लाखों व्यूज और लाइक्स – World Tourism Day: A Heartwarming Video Featuring A Foreign Female Tourist And An Auto-rickshaw Driver

सुर्खियां:आतंकवाद पर पाकिस्तान को भारत की खरी-खरी; बिहार के डीजीपी ने वीआरएस लिया; असम में युवती का शव बरामद – Top Headlines India Pakistan Un Terrorism Imd Bihar Dgp Vrs Young Woman Recovered In Assam Weather Apple

एपल को महंगा पड़ा पेटेंट विवाद: अमेरिकी जूरी ने लगाया 5.7 अरब का जुर्माना, फैसले के खिलाफ अपील करेगी कंपनी – Apple Fined Record $5.7 अरब In Haptic Technology Patent Case

राशिफल 27 सितंबर:मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकते हैं नए अवसर , पढ़ें दैनिक राशिफल – Today Prediction Horoscope Of 27 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

दिल्ली:कूचा महाजनी में आभूषणों की 54 दुकानें सील, त्योहारी सीजन की दस्तक के साथ ही ठप हुआ कारोबार; बेचैनी – Delhi: 54 Jewellery Shops Sealed In Kucha Mahajani; Business Comes To A Halt.

ओडिशा में बारिश से तबाही:सुरक्षित ठिकानों पर पहुंचाए गए 70 हजार लोग, नदियां उफान पर, हीराकुंड के 16 गेट खुले – Rain-induced Havoc In Odisha 70000 People Moved To Safe Locations 16 Gates Of Hirakud Dam Opened

Leave a Comment