
Cheating in Relationship: रिलेशनशिप में धोखा मिलने पर लड़कियां अक्सर खुद को ही दोषी मानने लगती हैं. कई मामलों में यह भी देखा जाता है कि लड़कियां अंदर से पूरी तरह टूट जाती हैं. ऐसी स्थिति में अक्सर मन में नेगेटिव थॉट्स आने लगते हैं. लेकिन इस स्थिति में खुद को मजबूत रखना बहुत जरूरी होता है, वरना कामकाज बहुत बुरी तरह प्रभावित होता है और लाइफ में बैलेंस बनाना मुश्किल हो जाता है. ऐसी परिस्थिति को कुछ इस तरीके से हैंडल कर सकते हैं…
बिना गुस्से के शांत रहकर बात करें
अगर आपका बॉयफ्रेंड चीट करे तो सबसे पहले शांत रहना जरूरी है. ऐसी स्थिति में स्पष्ट बातचीत करने के बाद ही कोई फैसला लें. गुस्से में आकर तुरंत कोई कदम उठाने से बचें. अगर आपके पास पुख्ता जानकारी है, तो सीधी और साफ बात करें. इस दौरान अपनी बात रखने के साथ सामने वाले की बात भी सुनें. इससे आपको यह समझने में मदद मिलेगी कि आखिर हुआ क्या है और आगे आपको क्या फैसला लेना है.
गलती न मानने पर दूरी बनाएं
अगर आपका बॉयफ्रेंड अपनी गलती नहीं मानता है और बार-बार ऐसा ही करता है, तो आपको इस रिश्ते से बाहर निकलने की जरूरत है. ऐसे में आप उससे पूरी तरह संपर्क तोड़ सकती हैं. इससे आपकी मानसिक शांति बनी रहेगी और आप जल्दी मूव ऑन कर सकेंगी. बार-बार पुरानी बातों को याद करने या सोशल मीडिया पर उसकी स्टेटस देखने से बचें. इससे भावनात्मक परेशानी बढ़ सकती है. खुद को समय दें और अपनी दिनचर्या को धीरे-धीरे सामान्य करने की कोशिश करें.
दोस्तों-परिवार का साथ लें और खुद को मजबूत करें
रिश्ता खत्म होने के बाद हो सकता है कि आपको अकेलेपन या मानसिक परेशानी का सामना करना पड़े. इसलिए आप अपने परिवार और दोस्तों से बातचीत करती रहें. इसके साथ ही, खुद को मानसिक रूप से मजबूत बनाने पर ध्यान दें. मन की बात किसी भरोसेमंद व्यक्ति से शेयर करने पर भावनाओं को संभालने में मदद मिल सकती है. इस दौरान अपने काम, पढ़ाई, दोस्तों और पसंदीदा गतिविधियों पर ध्यान दें. खुद को व्यस्त रखने से धीरे-धीरे इस स्थिति से बाहर आने में मदद मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: तलाक के बाद भी 10 में से 7 लोग संभालकर रखते हैं शादी की तस्वीरें, एक्स को लेकर सर्वे में दिलचस्प खुलासे


