लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ओडिशा स्कूल:कक्षा एक से आठ तक की किताबों में मिलीं 1,741 गलतियां; सरकार ने छपाई पर खर्च किए 175 करोड़ – Odisha Finds 1,741 Errors In Class 1-8 Textbooks, ₹175 Crore Spent On Printing

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ओडिशा सरकार ने शुक्रवार को बताया कि कक्षा 1 से 8 तक की स्कूल की किताबों में कुल 1,741 गलतियां मिली हैं। इन किताबों की छपाई और प्रकाशन पर सरकार ने 175 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

कांग्रेस विधायक सोफिया फिरदौस के सवाल के लिखित जवाब में स्कूल और जन शिक्षा मंत्री नित्यानंद गोंड ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किताबों में 1,075 व्याकरण, टाइपिंग और स्पेलिंग की गलतियां मिली हैं। इसके अलावा पांच तथ्यात्मक और वैचारिक गलतियां भी सामने आई हैं।

कक्षा 8 की विज्ञान की किताब में सबसे ज्यादा 294 गलतियां

पाठ्यपुस्तकों को बेहतर बनाने के लिए 661 सुझाव भी मिले हैं। आंकड़ों के अनुसार, कक्षा 8 की विज्ञान की किताब में सबसे ज्यादा 294 गलतियां पाई गईं। इसके बाद कक्षा 7 की उर्दू किताब में 121, कक्षा 8 की संस्कृत में 114, कक्षा 6 की सामाजिक विज्ञान की किताब में 98 और कक्षा 7 की संस्कृत की किताब में 92 गलतियां मिलीं। मंत्री ने बताया कि संशोधित संस्करणों में इन सभी गलतियों को सुधारने के लिए कदम उठाए गए हैं।

उन्होंने कहा, “भविष्य की पाठ्यपुस्तकों में ऐसी गलतियों को दोबारा होने से रोकने के लिए, पाठ्यपुस्तक तैयार करने के दौरान विषय और भाषा विशेषज्ञों द्वारा तथ्यों की जांच जैसे खास उपाय किए गए हैं। अब बिना गलती वाली किताबें छापी जा रही हैं और छात्रों को बांटी जा रही हैं।” 

गलतियों के बाद अधिकारियों पर हुई कार्रवाई

मंत्री नित्यानंद गोंड ने बताया कि पाठ्यपुस्तकों को प्रकाशित करने की जिम्मेदारी शिक्षक शिक्षा निदेशालय और राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (TE&SCERT) को दी गई थी। किताबें परिषद की ओर से तैयार किए गए ड्राफ्ट के आधार पर छापी गई थीं। हालांकि, छपाई और वितरण के बाद किताबों में कई गलतियां सामने आईं।

मंत्री के अनुसार, सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्कालीन निदेशक और तीन सहायक निदेशकों को निलंबित कर दिया। इसके अलावा छह अन्य सहायक निदेशकों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की गई है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बंगाल:’साधुओं का अपमान करने वालों को जेल भेजेगी सरकार’; भगवद्गीता पाठ कार्यक्रम में शुभेंदु अधिकारी का बयान – Suvendu Adhikari Says Bengal Government Will Jail Those Who Insult Monks At Bhagavad Gita Event

पीसीआई वैकेंसी 2026:प्रेस काउंसिल में निकली एएसओ की शानदार भर्ती, ग्रेजुएट्स करें आवेदन; जान लें जरूरी शर्तें – Press Council Of India Aso Recruitment 2026: Check Eligibility, Age Limit And Application Details

Asian Games 2026 Live:भारत को 32वां पदक, अभय के बाद अनाहत को भी रजत; आज का दूसरा मेडल – Asian Games 2026 Live: Manu Bhaker In Action, Indian Archers Eye Medals, Squash Finals Today

यूपी:प्रदेश के डिफेंस कॉरिडोर पर 72 देशों की नजर, ट्रेड शो में रक्षा उत्पादन की क्षमता का हो रहा प्रदर्शन – Up: 72 Countries Eye The State’s Defense Corridor, Showcasing Defense Production Capabilities At The Trade Sh

ट्रॉफी पहले, रिकॉर्ड बाद में:2027 वर्ल्ड कप को लेकर क्या बोले कोहली? फाइनल को लेकर विराट ने बताया अपना सपना – Virat Kohli Reveals His World Cup Final Dream, Wants To Play Match-winning Knock For India

राम मंदिर चढ़ावा चोरी:महिपाल की गवाही से खुल सकते हैं कई राज, 36,039 पन्नों के आरोप पत्र हुए हैं दाखिल – Mahipal Testimony In Ram Mandir Offering Theft Case Could Reveal Several Secrets

Leave a Comment