लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

भवानीपुर चुनाव से पहले विवाद:tmc ने रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने की मांग की, शुभेंदु अधिकारी से नजदीकी का आरोप – Bengal Polls: Tmc Seeks Removal Of Bhabanipur Ro, Alleges Proximity With Bjp’s Suvendu

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम बंगाल की राजनीति में चुनाव से पहले एक नया विवाद सामने आया है। सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने भवानीपुर विधानसभा सीट के रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) को हटाने की मांग की है। पार्टी का आरोप है कि यह अधिकारी भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी के काफी करीबी हैं, जिससे चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टीएमसी ने राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनोज कुमार अग्रवाल को एक शिकायत पत्र देकर कहा कि भवानीपुर सीट के लिए नियुक्त किए गए रिटर्निंग ऑफिसर की नियुक्ति पर गंभीर आपत्ति है। पार्टी का कहना है कि इस अधिकारी का शुभेंदु अधिकारी के साथ पहले से ही करीबी संबंध रहा है। खासतौर पर जब यह अधिकारी नंदीग्राम-2 में ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर थे, तब दोनों के बीच नजदीकी सार्वजनिक तौर पर भी देखने को मिली थी।

यह भी पढ़ें – Kerala Assembly Election: ‘यूडीएफ गठबंधन ही नई उम्मीद’, केरल में राहुल गांधी बोले- यहां बदलाव की जरूरत

चुनाव की निष्पक्षता हो सकती है प्रभावित- TMC

टीएमसी ने यह भी कहा कि इस तरह के संबंध होने से चुनाव प्रक्रिया पर पक्षपात का खतरा बढ़ जाता है और चुनाव की निष्पक्षता प्रभावित हो सकती है। पार्टी के मुताबिक, रिटर्निंग ऑफिसर का काम बेहद महत्वपूर्ण होता है, जैसे नामांकन की जांच करना, मतदान प्रक्रिया की निगरानी करना और नतीजों की घोषणा करना, इसलिए उसका पूरी तरह निष्पक्ष होना जरूरी है। इसके अलावा टीएमसी ने अधिकारी की वर्तमान पोस्टिंग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि वह अभी भूमि अभिलेख विभाग में अतिरिक्त निदेशक हैं, जो आमतौर पर वरिष्ठ अधिकारियों का पद होता है। ऐसे में उनकी नियुक्ति को संदिग्ध और पक्षपातपूर्ण बताया जा रहा है।

तृणमूल ने आचार संहिता का भी किया जिक्र

टीएमसी ने संविधान के अनुच्छेद 324 और जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि वह निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करे। साथ ही, पार्टी ने आचार संहिता का भी जिक्र किया, जिसमें प्रशासनिक निष्पक्षता जरूरी बताई गई है।

यह भी पढ़ें – असम का रण: सीएम हिमंत का दावा- गौरव गोगोई का पाकिस्तान से है कनेक्शन, राहुल-प्रियंका को लेकर कही ये बात

पार्टी ने यह भी बताया कि 24 मार्च को की गई शिकायत के बाद चुनाव आयोग ने राज्य सरकार से तीन वैकल्पिक अधिकारियों के नाम मांगे थे, जो राज्य सरकार ने दे भी दिए हैं। लेकिन अभी तक रिटर्निंग ऑफिसर को हटाने पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। टीएमसी ने इस पूरे मामले को संवैधानिक रूप से गलत और चुनाव के लिए खतरनाक बताया है और चुनाव आयोग से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि चुनाव प्रक्रिया की विश्वसनीयता बनी रहे।

अन्य वीडियो

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी में खटारा गाड़ियों पर प्रहार!:1.95 लाख से अधिक पुराने वाहन स्क्रैप, जानें नई गाड़ी पर कैसे मिलेगी छूट – Up Vehicle Scrapping Policy Transforms Transport Sector As Over 1.95 Lakh Old Vehicles Scrapped

विजय सरकार का पहला आम बजट:तमिलनाडु में पांच अगस्त को बड़े एलान संभव, कृषि बजट अलग से; Tvk से उम्मीदें क्या? – Tvk Government Maiden Agriculture Budget August 6 Targeted Subsidies Farmers

Char Dham Yatra:94 दिन की यात्रा, दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या 45 लाख पार; बद्रीनाथ पहुंचे सर्वाधिक – Char Dham Yatra: Number Of Pilgrims Visiting During The 94-day Journey Crosses 4.5 Million

Explainer:mp में Ucc बिल पास, अवैध संतान जैसे शब्द पर रोक, निकाह-हलाला और लिव-इन रिश्तों पर संहिता में क्या? – Mp Assembly Passes Ucc Bill Nikah Halala Banned, Live-in Couples Must Register Key Provisions Explained

कांग्रेस की गुप्त योजना:कैसे अचानक Pm आवास के बाहर जुट गए कांग्रेस सांसद, पुलिस-शासन क्यों नहीं रोक पाए धरना? – Congress Secret Plan To Protest Outside Prime Minister Pm Residence At 7 Lok Kalyan Marg Rahul Gandhi Priyanka

‘ममता बनर्जी बनीं गांधारी’:टीएमसी के बागी गुट ने दिया एक महीने का अल्टीमेटम, कहा- अभिषेक का साथ छोड़ें – Tmc Rebel Mla Madan Mitra Says Mamata Banerjee Become Gandhari Gives Mamata One Month To Leave Abhishek S Hand

Leave a Comment