लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

सीबीएसई को मिला नया अध्यक्ष:आईएएस मनदीप भंडारी संभालेंगे कमान; बड़े फेरबदल में कई अफसरों की जिम्मेदारी बदली – Ias Mandeep K Bhandari Appointed New Cbse Chairperson

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

केंद्र सरकार ने शुक्रवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। इसके तहत वरिष्ठ आईएएस अधिकारी मनदीप के भंडारी को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड यानी सीबीएसई का नया अध्यक्ष बनाया गया है। उनकी नियुक्ति को कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने मंजूरी दी है। कार्मिक मंत्रालय ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।

अभी कहां तैनात थे मनदीप भंडारी?

मनदीप भंडारी 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। वह अरुणाचल प्रदेश, गोवा, मिजोरम और केंद्र शासित प्रदेशों वाले कैडर से आते हैं। सीबीएसई का अध्यक्ष बनने से पहले वह जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के प्रधान सचिव के तौर पर काम कर रहे थे।

अब तक सीबीएसई का काम कौन संभाल रहा था?

अब तक सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी लोखंडे प्रशांत सीताराम के पास था। उन्हें दो जुलाई को केंद्रीय गृह मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव बनाया गया था। इसके साथ ही उन्हें सीबीएसई अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार दिया गया था। लोखंडे प्रशांत सीताराम को दो जून को सीबीएसई का प्रमुख बनाया गया था। उस समय बोर्ड में ऑन-स्क्रीन मार्किंग प्रणाली को लेकर विवाद था। इसी बीच तत्कालीन अध्यक्ष को पद से हटा दिया गया था। इसके बाद सीताराम को सीबीएसई की जिम्मेदारी दी गई थी।

यह भी पढ़ें: ‘आतंकी देश मुझसे ये पूछ रहा’: जब जयशंकर ने पाकिस्तानी पत्रकार को लगाई लताड़; क्यों गुस्सा गए विदेश मंत्री?

इस फेरबदल में और किन अधिकारियों की जिम्मेदारी बदली?

केंद्र सरकार के इस फेरबदल में कई दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां मिली हैं। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के अध्यक्ष विपिन कुमार को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं हाइड्रोकार्बन महानिदेशक श्रीकांत नागुलापल्ली अब व्यय विभाग में अतिरिक्त सचिव होंगे। वी. पोन्नूराज को हाइड्रोकार्बन का महानिदेशक बनाया गया है। वह 2000 बैच के कर्नाटक कैडर के आईएएस अधिकारी हैं। सरिता चौहान चंद को इस्पात मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव और वित्तीय सलाहकार बनाया गया है।

आनंद सिंह को आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। पी. हेमलता को कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग में अतिरिक्त सचिव की जिम्मेदारी मिली है। पीयूष सिंह बिजली मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव होंगे। अंकिता मिश्रा बुंदेला को उच्च शिक्षा विभाग में अतिरिक्त सचिव बनाया गया है। वहीं मनीषा सेंसरमा को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:मौसमी बदलाव को लेकर सीएम योगी ने दिए निर्देश, रेड अलर्ट वाले जिलों में आज बंद रहेंगे स्कूल; चेतावनी जारी – Up: Cm Yogi Issues Instructions Regarding Weather Changes, Schools Will Remain Closed In Red Alert Districts

यूपी में बारिश का असर:10 जिलों में स्कूल बंद, गोरखपुर-बस्ती मंडल में 12वीं तक छुट्टी; शाहजहांपुर में अलग आदेश – Schools Closed Mirzapur Bhadohi Order Applicable All Boards Due To Rain Reopening Date Teachers Report

यूपी में सपा-कांग्रेस गठबंधन:अभी नहीं बनी पार्टियों की समन्वय समिति, सिर्फ बयानों में ही सिमटा सीट बंटवारा – Sp-congress Alliance In Up: No Coordination Committee Yet Formed, Seat-sharing Talks Confined To Mere Statemen

कौन हैं बरानिका इलांगोवन?:2023 में खाली हाथ लौटीं, 2026 में रचा इतिहास; पोल वॉल्ट में भारत को दिलाया पहला पदक – Baranica Elangovan Makes History, Wins Indias First Asian Games Pole Vault Medal

इंदौर अनंत चतुर्दशी झांकियां:पोस्टरों में छाए पेपर लीक और सरकारी स्कूलों के मुद्दे, पहलवानों ने किया जागरूक – Indore Anant Chaturdashi 2026 Jhanki Live Grand Procession

यूपी सिपाही भर्ती:शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक जारी, इस हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं मदद – Up Constable Recruitment: Link For Physical Efficiency Test Admit Card Released, Help Can Be Sought On This He

Leave a Comment