लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंदौर अनंत चतुर्दशी झांकियां:पोस्टरों में छाए पेपर लीक और सरकारी स्कूलों के मुद्दे, पहलवानों ने किया जागरूक – Indore Anant Chaturdashi 2026 Jhanki Live Grand Procession

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:44 PM, 25-Sep-2026

अखाड़ों में महिला-पुरुषों के साथ बच्चों ने भी दी प्रस्तुतियां

झांकियों के साथ शहर के प्रमुख अखाड़ों की प्रस्तुतियां भी हो रही हैं। इनमें महिलाओं और पुरुषों के साथ बच्चे भी जबरदस्त करतब दिखा रहे हैं। कृष्णपुरा छत्री से लेकर पूरे झांकी मार्ग पर अखाड़ों के करतब चर्चा का विषय हैं। पहलवानों के साथ महिलाओं और बच्चियों ने भी शस्त्र कला और पारंपरिक करतब दिखाकर लोगों को आश्चर्य में डाला। 

09:38 PM, 25-Sep-2026

अखाड़ों को प्रस्तुति के लिए तीन मिनट का समय


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

कृष्णपुरा छत्री पर निर्णायक मंच लगाया गया है। निर्णायक कमेटी के सदस्य अंकों के आधार पर सर्वश्रेष्ठ झांकियों को तय करेंगे। इसके अलावा अखाड़ों को भी तीन पुरस्कार दिए जाएंगे। इस बार प्रशासन अखाड़ों को नकद राशि के पुरस्कार भी देगा। अखाड़ों को प्रस्तुति के लिए तीन मिनट का समय दिया जा रहा है।

09:31 PM, 25-Sep-2026

मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी भजनों की प्रस्तुति


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकी के चल समारोह में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय समेत भाजपा और कांग्रेस के कई बड़े नेता मौजूद हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भजनों की प्रस्तुति देते हुए चल रहे हैं, उनके साथ भाजपा के नगर अध्यक्ष सुमित मिश्रा और पूर्व विधायक आकाश विजयवर्गीय भी मौजूद हैं। 

09:29 PM, 25-Sep-2026

झांकी में नजर आए पेपर लीक के पोस्टर


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकी के चल समारोह में पेपर लीक, शिक्षा अधिकार, शिक्षा में ईमानदारी के पोस्टर भी नजर आए। जब नारायण उस्ताद व्यायम शाला का अखाड़ा निर्णायक मंच के समीप पहुंचा तो अखाड़े के तीन पहलवान पोस्टर लेकर मंच के सामने खड़े हो गए। जिस पर वे मुद्दे उठाए गए, जो दिल्ली में जेन जी के आंदोलन में नजर आए थे। पेपर लीक, शिक्षा का अधिकार सहित अन्य बातों का जिक्र पोस्टरों पर था। अखाड़े के पहलवानों ने तीन मिनट तक बनेठी घुमाई और शस्त्र कला का प्रदर्शन किया। तब तक पोस्टर अखाड़े में लहराते गए। कुछ सदस्यों की नजर पोस्टरों पर भी पड़ी। बाद में ये पोस्टर पूरे चल समारोह में अखाड़े के पहलवानों ने हाथ में थामे रखे।

09:21 PM, 25-Sep-2026

बढ़ने लगी भीड़, बढ़ता जा रहा झांकियों का कारवां


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

रात 9 बजे झांकियों का कारवां अपने सबसे सुंदर दौर में पहुंच गया है। लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है और अखाड़ों के पहलवान भी उत्साह से लबरेज नजर आ रहे हैं। झांकियों के आसपास बच्चे, बुजुर्गों, महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। 

08:13 PM, 25-Sep-2026

अखाड़ों ने दिखाए रोमांचक करतब


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

अखाड़ों ने रोमांचक करतब दिखाए। शहर के प्रमुख अखाड़ों ने झांकियों में प्रदर्शन के लिए एक महीने से भी ज्यादा समय तक अभ्यास किया। अखाड़ों में युवा, बुजुर्गों के साथ बालिकाओं ने भी खूब करतब दिखाए। झांकी देखने आए लोगों के लिए अखाड़ों के करतब सबसे अधिक आकर्षण का केंद्र रहे। 

08:08 PM, 25-Sep-2026

नगर निगम ने बनाई जेन जी की झांकी


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकियों के कारवां में नगर निगम की झांकी सबसे अधिक सुर्खियां बटोरती दिखी। नगर निगम ने इस बार जेन जी पर आधारित झांकी बनाई। इसमें युवाओं को स्कूल जाते दिखाया गया। साथ में गणेशजी की मूर्ति रखी और देशभक्ति और संस्कारों से ओतप्रोत चित्रों को सजाया गया। 

07:31 PM, 25-Sep-2026

इस बार अखाड़ों की निगेटिव मार्किंग भी होगी

इस बार अनंत चतुर्दशी पर झांकियों और अखाड़ों के लिए निर्धारित समय का अनिवार्य रूप से पालन कराने पर विशेष जोर दिया गया। इसके लिए मंचों के समक्ष अखाड़ों को निर्धारित समय में ही अपना प्रदर्शन पूरा करना होगा। निर्णायक मंच के समक्ष निर्धारित समय से अधिक प्रदर्शन करने पर निगेटिव मार्किंग और अंक काटे जाने की व्यवस्था भी रहेगी।

07:09 PM, 25-Sep-2026

पोलोग्राउंड पर लंबा जाम


– फोटो : अमर उजाला, डिजिटल डेस्क, इंदौर

झांकियों के आने के चलते पोलोग्राउंड क्षेत्र में लंबा जाम लग रहा है। ट्रैफिक पुलिस जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है। शाम के 7 बजे बड़ी संख्या में लोग दफ्तरों और दुकानों से घरों की ओर जाते हैं। शाम 7 बजे से 9 बजे तक ट्रैफिक जाम की संभावना सबसे अधिक बनी रहती है। झांकियों के कारण पुलिस ने कई मार्गों के ट्रैफिक को भी डायवर्ट किया है। कुछ रास्तों पर अधिक वाहन आने के कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है। 

 

06:33 PM, 25-Sep-2026

वाहनों का प्रवेश बंद

झांकी मार्ग पर वाहनों के लिए प्रवेश बंद कर दिया गया है। शनिवार सुबह सात बजे तक मार्गों पर वाहनों की नो एंट्री रहेगी। पूरे झांकी मार्ग पर दो हजार से ज्यादा पुलिस जवान तैनात किए गए हैं। पुलिस जवानों ने मिल परिसरों में भी मैदान संभाल लिया है, ताकि वे समय पर झांकी संचालकों पर झांकियां निकालने के लिए दबाव बना सकें।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यात्रियों का बदलेगा रूट:अक्टूबर में भोपाल से गुजरने वाली 23 ट्रेनों के रूट बदलेंगे, पुणे-मनमाड होकर चलेंगी – Passenger Routes To Change: Routes Of 23 Trains Passing Through Bhopal Will Be Altered In October; They Will R

बाल-बाल बचे भाजपा विधायक:गंगा एक्सप्रेसवे पर फटा फॉर्च्यूनर का टायर और मच गया हड़कंप, अस्पातल में भर्ती – Car Of Bjp Mla Chandra Pal Singh Lodhi Collided With Pole On Ganga Expressway

महिंद्रा Xev 9s ने टाटा पंच Ev को पीछे छोड़ा:अगस्त 2026 में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप 10 ईवी की सूची – Top 10 Best-selling Electric Cars In August 2026 Electric Passenger Vehicle Sales In India

यूपी:पाकिस्तान ने गड़बड़ की तो ब्रह्मोस से नेस्तनाबूद कर देंगे, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दी नसीहत – Deputy Cm Brajesh Pathak Said Pakistan Causes Trouble It Will Be Annihilated Using Brahmo Missiles In Azamgarh

आए-हाए इतनी महंगाई में क्या खाएं?:नींबू 250, अदरक 125 और प्याज 80 रुपये किलो, कद्दू के भाव भी कम नहीं – High Vegetable Prices Disrupting Household Kitchen Budgets

राम दान की लूट:अविनाश ने की 85 बार चोरी, चैट में कैश के बंडलों का जिक्र; 700 खातों में चंपत के नाम एक भी नहीं – Ram Mandir Donation Scam Avinash Seen Stealing 85 Times Bundles Of Cash Mentioned In Chats Charge Sheet Reveal

Leave a Comment