लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Railways:सर्दियों में ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, 13 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित; देखें पूरी लिस्ट – Railways: Important News For Winter Travellers, 13 Trains To Be Affected; Check Full List

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

देश में सर्दियों की शुरुआत में भले ही अभी वक्त है, लेकिन रेलवे ने इसकी तैयारियां पहले से ही शुरू कर दी हैं। रेलवे ने सर्दियों में कोहरे के दौरान परिचालन संबंधी कारणों से अभी से 13 ट्रेनों के संचालन में बदलाव का एलान किया है। इनमें चार ट्रेनें पूरी तरह रद्द रहेंगी, जबकि सात ट्रेनों के फेरे कुछ दिनों के लिए कम किए जाएंगे। दो ट्रेनों को उनके रूट के कुछ हिस्से में आंशिक रूप से रद्द किया गया है।


उत्तर मध्य रेलवे के मुताबिक, इन बदलावों की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से होगी और अलग-अलग ट्रेनों के लिए तय तारीखों के अनुसार यह सिलसिला 28 फरवरी 2027 तक चलेगा। रेलवे ने बताया है कि ये बदलाव आगामी कोहरे के मौसम में परिचालन संबंधी कारणों से किए गए हैं।

चार ट्रेनें पूरी तरह रद्द


  • 14112 प्रयागराज-मुजफ्फरपुर: 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक।

  • 14111 मुजफ्फरपुर-प्रयागराज: 2 दिसंबर 2026 से 24 फरवरी 2027 तक।

  • 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-कोलकाता: 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक।

  • 22197 कोलकाता-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी: 6 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक।

सात ट्रेनों के फेरे कम

इन ट्रेनों का संचालन सप्ताह के कुछ तय दिनों में नहीं होगा, जबकि बाकी दिनों में ये अपने निर्धारित समय के अनुसार चलेंगी।


  • 11123 ग्वालियर-बरौनी:3 दिसंबर 2026 से 25 फरवरी 2027 तक सोमवार और गुरुवार को रद्द।

  • 11124 बरौनी-ग्वालियर: 4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक मंगलवार और शुक्रवार को रद्द।

  • 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-लखनऊ और 11110 लखनऊ-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी:5 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक शनिवार और रविवार को रद्द।

  • 12033 कानपुर-नई दिल्ली और 12034 नई दिल्ली-कानपुर:1 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द।

  • 12180 आगरा फोर्ट-लखनऊ जंक्शन और 12179 लखनऊ जंक्शन-आगरा फोर्ट: 5 दिसंबर 2026 से 28 फरवरी 2027 तक शनिवार और रविवार को रद्द।

  • 11905 आगरा कैंट-होशियारपुर:2 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रद्द।

  • 11906 होशियारपुर-आगरा कैंट:3 दिसंबर 2026 से 27 फरवरी 2027 तक मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द।

दो ट्रेनों का कुछ हिस्सा रद्द


  • रेलवे ने दो साप्ताहिक ट्रेनों को पूरे रूट के बजाय कुछ हिस्से में रद्द किया गया है।

  • 12177 हावड़ा-मथुरा:4 दिसंबर 2026 से 26 फरवरी 2027 तक आगरा कैंट-मथुरा के बीच रद्द।

  • 12178 मथुरा-हावड़ा:7 दिसंबर 2026 से 22 फरवरी 2027 तक मथुरा-आगरा कैंट के बीच रद्द।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी सिपाही भर्ती:शारीरिक दक्षता परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक जारी, इस हेल्पलाइन नंबर पर ले सकते हैं मदद – Up Constable Recruitment: Link For Physical Efficiency Test Admit Card Released, Help Can Be Sought On This He

टीम इंडिया का मिशन विश्वकप शुरू:मोर्केल बोले- दबाव में खुद को साबित करो; रोहित-विराट की भूमिका पर क्या कहा? – Morne Morkel Says Indias 2027 Odi World Cup Preparation Starts Now, Players Must Embrace Pressure

Avengers Endgame Encore Box Office Day 1 Re Release Opens With 7.28 Crore In India – Entertainment News: Amar Ujala

“मैं खुद हाइड्रोजन कार से चलता हूं”:नितिन गडकरी का बड़ा एलान- 10 रूटों पर चलेंगी हाइड्रोजन बसें – Nitin Gadkari Says I Travel In A Hydrogen Vehicle, Hydrogen Buses To Be Introduced On 10 Routes

विश्वकप लिए क्या है भारत का प्लान?:नीतीश को मिलेंगे मौके, कृष्णा-गुरनूर पर भी रहेगी नजर; मोर्केल ने खोला राज – Morne Morkel Wants India To Manage Nitish Kumar Reddy Carefully, Groom Him As An All-rounder

सुजुकी की भारत में उत्पादन क्षमता Fy30 तक 40 लाख वाहन करने की योजना:कारखाना उत्पादकता 50% बढ़ाने का लक्ष्य – Suzuki Motor Plans To Raise India Production Capacity To 4 Million Vehicles By Fy30 Boost Factory Productivity

Leave a Comment