लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘मौत’ का यमुना एक्सप्रेसवे:पांच साल में हुए नौ बस हादसे, 13 की जानें गईं; यहां देखें 2021 से अबतक के आंकड़े – Nine Bus Accidents On Yamuna Expressway In Five Years Claimed 13 Lives

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

यमुना एक्सप्रेसवे पर बसों की सुरक्षित आवाजाही को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हुए हैं। गौतमबुद्धनगर जिले की सीमा में पिछले करीब पांच वर्षों में बसों से जुड़े कम से कम नौ प्रमुख हादसे सामने आए हैं। इन हादसों में अब 13 लोगों की मौत हुई है, जबकि 99 लोग घायल हुए हैं। 24 सितंबर 2026 को जेवर क्षेत्र के दयानतपुर के पास स्लीपर बस में आग लगने की घटना में नौ यात्रियों की मौत हुई है। इस हादसे में घायलों की अंतिम संख्या अभी स्पष्ट नहीं है। ऐसे में मृतकों और घायलों का आंकड़ा आगे बढ़ सकता है।

उपलब्ध घटनाओं की क्रोनोलॉजी देखने पर सामने आता है कि बस हादसों की वजह केवल तेज गति नहीं रही है। अलग-अलग घटनाओं में खड़े वाहन से टक्कर, घना कोहरा, ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर से भिड़ंत, बस का पलटना और क्षमता से अधिक यात्रियों की स्थिति सामने आई है। कई हादसों में डबल डेकर और स्लीपर बसें भी शामिल रही हैं।

2021 में दो हादसे, गई थी छह लोगों की जान

13 फरवरी 2021 को दनकौर क्षेत्र में निजी बस खड़े ट्रक से टकरा गई थी। इसके बाद पीछे से दूसरी बस और कारें भी भिड़ गई थीं। हादसे में 12 लोग घायल हुए थे। 24 अक्तूबर 2021 को जीरो प्वाइंट से करीब पांच किलोमीटर दूर दनकौर क्षेत्र में खराब मिनी बस खड़ी थी। पीछे से कार टकराने के बाद बस से उतर चुके यात्री भी चपेट में आ गए थे। हादसे में दो लोगों की मौत और चार लोग घायल हुए थे।

2022 में डबल डेकर बस कंटेनर से टकराई

20 दिसंबर 2022 को गलगोटिया विश्वविद्यालय के पास दनकौर क्षेत्र में डबल डेकर बस कंटेनर से टकराने के बाद एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और 24 लोग घायल हुए थे। 

2023 में ट्रैक्टर-ट्रॉली से भिड़ी बस

13 जुलाई 2023 को यमुना एक्सप्रेसवे पर दिल्ली से आगरा जा रही बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई थी। हादसे में आठ लोग घायल हुए थे। हालांकि इस घटना में किसी की मौत नहीं हुई थी।

2024 में कोहरा और ट्रैक्टर-ट्रॉली बने वजह

27 जनवरी 2024 को जेवर क्षेत्र में घने कोहरे के बीच बस, कैंटर और दो कारों की भिड़ंत हो गई थी। हादसे में एक व्यक्ति की मौत और नौ लोग घायल हुए थे। इसके बाद 4 जुलाई को दनकौर क्षेत्र में बीआईसी के पास स्लीपर/डबल डेकर बस ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर एक्सप्रेसवे से नीचे गिर गई थी। इसमें 13 लोग घायल हुए थे।

2025 में दो बस हादसे

19 जून 2025 को जेवर टोल प्लाजा के पास इटावा से दिल्ली जा रही डबल डेकर बस कैंटर में पीछे से घुस गई थी। हादसे में 15 यात्री घायल हुए थे। नवंबर 2025 में दनकौर क्षेत्र में दिल्ली से वाराणसी जा रही बस पलट गई थी। हादसे में 14 यात्रियों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना सामने आई थी। इस घटना में बस में क्षमता से अधिक यात्रियों की बात भी सामने आई थी।

सिर्फ तेज गति नहीं, कई वजहें सामने आईं

पिछले पांच वर्षों की इन घटनाओं को देखें तो बस हादसों के पीछे अलग-अलग परिस्थितियां सामने आई हैं। कहीं बस खड़े वाहन से टकराई तो कहीं कोहरे के कारण कई वाहन आपस में भिड़ गए। कुछ मामलों में ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर से टक्कर हुई, जबकि एक हादसे में बस पलट गई। स्लीपर और डबल डेकर बसों की दुर्घटनाएं भी इस अवधि में सामने आई हैं। इससे बसों की फिटनेस, चालक की सतर्कता, यात्री क्षमता और सुरक्षा मानकों की निगरानी को लेकर सवाल उठते हैं।

आंकड़ों में पांच साल

प्रमुख बस हादसे : 9

मृतक : 13

घायल : 99

सबसे अधिक घायल : दिसंबर 2022 में 24

सबसे अधिक मौत : सितंबर 2026 में 9

2021 में : 2 हादसे, 2 मृतक, 16 घायल

2022 में : 1 हादसा, 1 मृतक, 24 घायल

2023 में : 1 हादसा, 0 मृतक, 8 घायल

2024 में : 2 हादसे, 1 मृतक, 22 घायल

2025 में : 2 हादसे, 0 मृतक, 29 घायल

2026 में : 1 हादसा, 9 मृतक, 20 घायल

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Paradise Review: नानी ने लगा दी जान पर बिखरी कहानी को नहीं संभाल पाए श्रीकांत; कैसी है राघव की परफॉर्मेंस?

दिशा सालियान केस:पिता सतीश सीबीआई को सौंपेंगे अहम सबूत; आदित्य ठाकरे ने ठुकराया ₹500 करोड़ का मानहानि नोटिस – Disha Salian Case Father Satish Salian To Submit Key Evidence Before Cbi Aaditya Thackeray Defamation Notice

नीट पीजी 2026 रिजल्ट घोषित:करीब 2.66 लाख अभ्यर्थियों को था इंतजार, तय समय से पहले आया परिणाम, ऐसे करें चेक – Neet Pg 2026 Result Declared For 2.65 Lakhs Candidates, Check Cut-off Scores, Exam Details And Next Steps

एक्सप्लेनर:एसआईआर में अब तक कटे कितने नाम, सबसे ज्यादा किस राज्य में कम हुए मतदाता, बाकियों के आंकड़े क्या? – Sir Voter List Revision Statewise Data Explainer Names Deleted Election Commission Gyanesh Kumar

द पैराडाइज एक्स रिव्यू:दर्शकों को कैसी लगी नानी की एक्शन ड्रामा फिल्म? सोशल मीडिया पर दिया ऐसा रिएक्शन – The Paradise X Review: Netizens Reaction On Nani Mohan Babu Action Drama Movie Directed By Srikanth Odela

सबरीमाला प्रसाद की गुणवत्ता पर कोर्ट सख्त:सफाई और स्टोरेज सुधारने के निर्देश, एफएसएसएआई जांच में क्या मिला? – Court Strict Sabarimala Prasad Quality Directives Improve Hygiene Storage; What Did Fssai Inspection Reveal?

Leave a Comment