भारतीय खाद्य सुरक्षा विभाग यानी FSSAI पिछले कई दिनों से एक्शन के मोड में है. अब हाल ही में विभाग की तरफ से ऑनलाइन खाना और किराना सामान बेचने वाली 5 बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई है. इन कंपनियों में अमेजन, स्विगी इंस्टामार्ट, बिग बैस्केट, फ्लिपकार्ट इंडिया और जेप्टो का नाम शामिल है.
FSSAI के मुताबिक, इन प्लेटफॉर्म्स पर कुछ खाने के सामना को लेकर गलत दावे, जानकारी और खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन का आरोप लगा है.
अलग- अलग मामलों में हो रही कार्रवाई
विभाग के द्वारा इन सभी कंपनियों के ऊपर अलग- अलग मामलों पर कार्रवाई चल रही है. अमेजन सेलर सर्विसेज, स्विगी इंस्टामार्ट, जेप्टो और फ्लिपकार्ट इंडिया के खिलाफ हैप्पिलो प्रीमियम डेट बाइट्स-जेस्टी ऑरेंज को लेकर कथित तौर पर धोखाधड़ी और नियमों के मुताबिक नहीं होने वाले दावों पर कार्रवाई की गई है. तो वहीं अमेजन पर धतूरा के फल और बीज ऑनलाइन बेचने और उन्हें बिक्री के लिए उपलब्ध कराने को लेकर भी कार्रवाई की गई है.
इसके अलावा स्विगी इंस्टामार्ट पर मिल्की मिस्ट क्रीम और दही को लेकर भी कार्रवाई की जा रही है. तो वहीं बिग बास्केट चलाने वाली कंपनी इनोवेटिव रिटेल कॉन्सेप्ट्स के खिलाफ भी हैप्पिलो डेट बाइट्स, मिल्की मिस्ट प्रोडक्ट् और धतूरे के फल-बीज से जुड़े मामलों में कार्रवाई शुरू की गई है.
लग चुका है अंतिम जुर्माना
FSSAI ने बताया है कि इन मामलों में फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट, 2006 और संबंधित नियमों के तहत कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है. हालांकि एक जरूरी बात ये है कि FSSAI ने फिलहाल केवल कार्रवाई शुरू की है, इन कंपनियों पर अंतिम जुर्माना पहले ही लगा दिया गया है.
बता दें कि इन दिनों खाने- पीने के सामान से संबंधित हर चीज पर सरकार कड़ी निगरानी रख रही है. मुंबई से लेकर दिल्ली और साउथ तक लगातार कई रेस्टोरेंट्स और ई-कॉमर्स के स्टोर्स पर छापेमारी की जा रही है. जिसमें कई खामियां भी पाई जा ही है. ऐसे में इस समय ऑनलाइन ऑर्डर से जितना बचा जा सकता है बचना जरूरी है.
ये भी पढ़ें: त्योहार से पहले राहत! खाने के तेल पर सरकार ने घटाया आयात शुल्क


