
यानी गौतम को फ़िल्मी दुनिया के 14 साल के सफर के बाद बड़ा सामान हासिल हुआ. ‘आर्टिकल 370 ‘ के लिए नेशनल अवार्ड मिलने पर वह काफी इमोशनल नज़र आई.

‘आर्टिकल 370’ में यामी के काम को नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. यामी ने कहा कि वह अभी भी इस खास पल को महसूस करने की कोशिश कर रही हैं.

यामी ने कहा कि ऐसा सम्मान हर उस कलाकार के लिए गर्व की बात है, जो सालों से मेहनत कर रहा है. उन्होंने इस खुशी को उन कलाकारों से भी जोड़ा जो उनकी तरह बड़े सपने लेकर इस इंडस्ट्री में आते है.

यामी ने उन लोगों के लिए खास बात कही, जो लोग बड़े सपने लेकर मुंबई आते हैं. उन्होंने कहा कि आपको कभी पता नहीं होता कि जिंदगी आगे आपके लिए क्या लेकर आने वाली है.

यामी ने नए कलाकारों से कहा कि बस ईमानदारी से मेहनत करते रहें और अच्छा काम करते रहें. उनका मानना है कि मेहनत करने वालों को एक दिन अपनी मंजिल जरूर मिलती है.

इतना बड़ा सम्मान मिलने के बाद भी यामी ने कहा कि उन्हें खुद नहीं पता कि वह आज किस मुकाम पर पहुंच गई हैं. उन्होंने इस पल को बेहद खास बताया, लेकिन अपनी बातों में सादगी बनाए रखी.

यामी ने साफ कहा कि उनके सफर में अभी बहुत कुछ सीखना और बहुत सारा काम करना बाकी है. उनके लिए नेशनल अवॉर्ड मंजिल नहीं, बल्कि आगे बढ़ने का एक पड़ाव है.

गुजरात के एकता नगर यानी केवड़िया में नेशनल अवॉर्ड मिलना यामी के लिए बेहद गर्व का पल रहा. इस सम्मान के साथ उन्होंने आउटसाइडर्स को मेहनत करते रहने और बड़े सपने देखने का संदेश दिया.
Published at : 23 Sep 2026 07:26 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
Source link

