लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

NSE IPO: 20 इन्वेस्टमेंट बैंकरों ने कमीशन और फीस से कमाए 186 करोड़

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

  • एनएसई आईपीओ से निवेश बैंकरों ने ₹186.20 करोड़ कमाए.
  • 22,561.5 करोड़ के आईपीओ पर कुल 392.12 करोड़ खर्च हुए.
  • रिकॉर्ड 20 बैंकरों ने आईपीओ के लिए वैश्विक निवेशकों को आकर्षित किया.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) को संभालने जिन 20 इंवेस्टमेंट बैंकरों की नियुक्ति की गई थी, उन्होंने अपनी फीस और कमीशन के रूप में कुल 186.20 करोड़ रुपये कमाए हैं. हाल ही में आई एक्सचेंज फाइलिंग में इसका खुलासा हुआ है.

देश का सबसे बड़ा एक्सचेंज NSE का आईपीओ 17 सितंबर से 21 सितंबर 2026 तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था और इसकी लिस्टिंग कल यानी कि गुरुवार, 24 सितंबर 2026 को हो रही है. इसने जानकारी दी कि 22,561.5 करोड़ के इस ऑफर फॉर सेल (OFS) को पूरा करने में कुल 392.12 करोड़ का खर्च आया है, जो टोटल इश्यू साइज का 1.74% है. इस पूरी प्रक्रिया में सेबी (SEBI) के पास जमा होने वाले ड्राफ्ट पेपर्स (DRHP) को तैयार करने से लेकर आईपीओ का प्रचार करने, निवेशकों के आवेदनों को मैनेज करने और प्रोफेश्नल्स की फीस शामिल हैं. 

बैंकरों की तगड़ी कमाई

आईपीओ को मैनेज करने में हुए 392.12 करोड़ के खर्च में से सबसे बड़ा हिस्सा इंवेस्टमेंट बैंकरों की फीस के रूप में गया. इनके फीस की रकम 186.20 करोड़ रुपये रही, जो कुल खर्च का 47.49% और पूरे इश्यू साइज का 0.82% है.  बाकी के बचे 205.92 करोड़ (लगभग 52.51%) में सेबी (SEBI) की फीस, एक्सचेंजों के शुल्क, मार्केटिंग, लीगल काउंसिल (कानूनी सलाहकारों) की फीस, रजिस्ट्रार खर्च और स्टांप ड्यूटी जैसी चीजों में खर्च शामिल रहें. 

20 मर्चेंट बैंकर्स में कौन-कौन शामिल? 

  • कोटक महिंद्रा कैपिटल (Kotak Mahindra Capital)
  • जेएम फाइनेंशियल (JM Financial)
  • मॉर्गन स्टेनली इंडिया (Morgan Stanley India)
  • सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स (Citigroup Global Markets)
  • एचएसबीसी सिक्योरिटीज (HSBC Securities)
  • जेपी मॉर्गन इंडिया (J.P. Morgan India)
  • आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities)
  • एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank)
  • एक्सिस कैपिटल (Axis Capital)
  • मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेंट एडवाइजर्स (Motilal Oswal)
  • एसबीआई कैपिटल मार्केट्स (SBI Capital Markets)
  • आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज (IIFL Capital Services)
  • नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट (Nuvama Wealth Management)
  • एवेन्डस कैपिटल (Avendus Capital)
  • आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स (IDBI Capital)
  • 360 वन वैम (360 ONE WAM)
  • आनंद राठी एडवाइजर्स (Anand Rathi)
  • डैम कैपिटल एडवाइजर्स (DAM Capital)
  • पंतोमथ कैपिटल एडवाइजर्स (Pantomath Capital)
  • एक्विरेस कैपिटल (Equirus Capital)

भारतीय कॉर्पोरेट जगत के इतिहास में किसी मेनबोर्ड सेगमेंट के आईपीओ के लिए 20 मर्चेंट बैंकर्स का इतना बड़ा सिंडिकेट अपने आप में एक रिकॉर्ड है. एनएसई ने इस बड़े नेटवर्क का इस्तेमाल  सॉवरेन वेल्थ फंड्स, ग्लोबल पेंशन फंड्स जैसे दुनिया भर के संस्थागत निवेशकों (QIBs) और बड़े म्यूचुअल फंड्स को आकर्षित करने के लिए किया. 

ये भी पढ़ें:

600 कम हो गए गैस सिलेंडर के दाम, लेटेस्ट रेट के साथ जानें डिस्काउंट की वजह 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment