लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बॉम्बे हाईकोर्ट:अदालत का आदेश- सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर प्रतिबंध, उत्सवों में डीजे-लेजर लाइट अनुचित – Bombay High Court Order Justices Kulkarni And Gokhale Firecrackers On Roads Ban Djs Laser Lights Inappropriate

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

त्योहारों के दौरान होने वाले भारी ध्वनि और वायु प्रदूषण पर कड़ी नाराजगी जताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने मंगलवार को महत्वपूर्ण आदेश जारी किया है। अदालत ने सार्वजनिक सड़कों पर पटाखे फोड़ने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। गणेश उत्सव के दौरान आए इस फैसले में कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि धार्मिक जुलूसों और आयोजनों में लाउडस्पीकर, डीजे और लेजर बीम का इस्तेमाल पूरी तरह से अनुचित है।

पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती

अदालत ने कहा कि मुंबई जैसे शहर में सार्वजनिक सड़कों पर दिन हो या रात, किसी भी स्थिति में पटाखे फोड़ने की अनुमति नहीं दी जा सकती। यह न केवल खतरनाक है, बल्कि इससे शहर में जहरीला प्रदूषण और धुंध फैलाती है, जो अब शुरू हो चुकी है।

दो जजों की खंडपीठ ने आदेश में क्या कुछ कहा?

न्यायमूर्ति गिरीश कुलकर्णी और न्यायमूर्ति नीला गोखले की खंडपीठ ने टिप्पणी की, क्या इन सभी लाउडस्पीकरों और पटाखों का उपयोग करने से हमें भगवान का अतिरिक्त आशीर्वाद मिल जाएगा? एक जिम्मेदार समाज के रूप में हमें यह सब बंद करना चाहिए।’ कोर्ट ने पंढरपुर की ‘वारी’ यात्रा का उदाहरण देते हुए कहा कि वह कितनी शांति से बिना किसी लाउडस्पीकर या शोर के निकाली जाती है।

सरकार भारी सुरक्षा राशि जमा करवाए

महाराष्ट्र सरकार द्वारा यह बताए जाने पर कि पुलिस ने पहले ही प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं, कोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि ये आदेश केवल कागजों पर अच्छे हैं, जबकि हकीकत में नियमों का खुलेआम उल्लंघन हो रहा है। अदालत ने सुझाव दिया कि पंडालों या जुलूसों की अनुमति मांगते समय सरकार को भारी सुरक्षा राशि जमा करवानी चाहिए।

उत्सव में नियमों का उल्लंघन बर्दाश्त नहीं

अदालत ने कहा, यदि नियमों का उल्लंघन होता है, तो इस राशि को जब्त कर लिया जाए, जिससे उल्लंघनकर्ताओं में डर पैदा हो। पीठ ने स्पष्ट किया कि अदालत किसी भी त्योहार या जश्न के खिलाफ नहीं है, लेकिन उत्सव नियमों के उल्लंघन और नागरिकों की सेहत या जान की कीमत पर नहीं हो सकते। धार्मिक भावनाओं और जनसुरक्षा के बीच संतुलन होना बेहद जरूरी है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

राजस्थान:आसमान में दिखेगी दुनिया की ताकत! तरंग शक्ति में उतरेगा अमेरिकी F-35, सात देशों के विमान भरेंगे उड़ान – Tarang Shakti 2026 Jodhpur F35 Us Stealth Fighter Seven Countries Indian Air Force Exercise

मर्डर या हादसा?:पांच मिनट तड़पता रहा धड़, 15 फीट दूर खाई में मिला सिर, शरीर पर नहीं थी चोट, कानपुर हत्याकांड – Kanpur Cosmetic Shopkeeper Murder Torso Writhed In Agony For Five Minutes Head Found In A Ditch 15 Feet Away

मेघालय में भाजपा का बड़ा दांव:यूडीपी के आठ विधायक पार्टी में शामिल, विधानसभा में अब कितना ताकतवर हुआ दल? – Bjp Meghalaya 8 Udp Mla Join Party How Much Stronger Is In Assembly Now

आईआईटी बॉम्बे खुदकुशी मामला:एबीवीपी ने की गहन जांच की मांग, कहा- सच्चाई सामने आए, फिर दोषियों पर हो कार्रवाई – Iit Bombay Suicide Case: Abvp Demands Investigation, Says Truth Come Out Action Should Against The Guilty.

‘टाइम आएगा हम आपको पकड़ेंगे’:राहुल का आरोप- बीजेपी, आरएसएस और चुनाव आयोग देशद्रोह कर रहे, न्याय जरूर होगा – Rahul Gandhi Says Bjp Rss And Election Commission Are Committing Treason, Claims Justice Will Be Done

यूपी में चार कत्ल, आरोपी का एनकाउंटर:बबीता के चक्कर में ही 2019 में हुई थी अरविंद के भाई की हत्या; नए खुलासे – Four Murders And Accused Killed In Encounter In Up Arvind Brother Murdered In 2019 Over Babita New Reveal

Leave a Comment