लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पंजाबी कलाकारों की रिहर्सल में पहुंचीं नीना गुप्ता, जसबीर जस्सी ने जताया आभार

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


पंजाबी सिंगर जसबीर जस्सी ने बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता का आभार जताया है. नीना गुप्ता उनकी रिहर्सल में पहुंचीं और वहां मौजूद कलाकारों का हौसला बढ़ाया. जसबीर ने इस खास मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए और नीना गुप्ता को धन्यवाद कहा.

जसबीर ने इस मुलाकात की तस्वीर और वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. वीडियो में जसबीर जस्सी नीना गुप्ता को पंजाब के कलाकारों से मिलवाते नजर आ रहे हैं. दोनों के बीच काफी गर्मजोशी से बातचीत हुई. जसबीर ने बताया कि नीना जी के आने से रिहर्सल कर रहे सभी कलाकारों का मनोबल बढ़ा है, जो अपने परफॉर्मेंस की तैयारी में लगे थे.

जसबीर जस्सी ने पंजाबी में लिखते हुए कहा, “रिहर्सल ते साडे पंजाब दे आर्टिस्ट दा हौंसला वधाउन वास्ते बहुत-बहुत धन्यवाद नीना जी.” जिसका मतलब है, हमारी रिहर्सल पर आकर हमारे पंजाब के कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए नीना जी आपका बहुत-बहुत धन्यवाद. उन्होंने वीडियो में अपना मशहूर गाना ‘लौंग दा लश्कारा’ भी लगाया.

ये भी पढ़ें: पहली फिल्म के बाद घर से निकलना हुआ मुश्किल, फिर सिनेमा की दिग्गज बनीं दुर्गा खोटे

जयपुर में होगा म्यूजिक फेस्टिवल

यह मुलाकात जयपुर में होने वाले इंटरनेशनल म्यूजिक फेस्टिवल ‘इंडिया म्यूजिक रिट्रीट’ में परफॉर्मेंस से पहले हुई है. जसबीर जस्सी पंजाबी म्यूजिक में अपने योगदान के लिए जाने जाते हैं. वह अपने काम के जरिए पंजाब की समृद्ध संगीत और सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाते रहते हैं. वह ‘दिल ले गई’, ‘कुड़ी कुड़ी’ और ‘लौंग दा लश्कारा’ जैसे हिट पंजाबी गानों के लिए मशहूर हैं. उन्होंने बॉलीवुड में भी काम किया है, जिसमें फिल्म ‘पटियाला हाउस’ का गाना ‘कोका’ शामिल है.

नीना गुप्ता का लंबा करियर

वहीं, नीना गुप्ता ने हिंदी सिनेमा और टेलीविजन में लंबा और शानदार करियर बिताया है. वह समानांतर और मुख्यधारा दोनों तरह की फिल्मों में अपनी दमदार अदाकारी के लिए जानी जाती हैं. उनकी कुछ चर्चित फिल्मों में ‘जाने भी दो यारो’, ‘ऊंचाई’ और ‘बधाई हो’ शामिल हैं.

67 साल की एक्ट्रेस हाल ही में वेब सीरीज ‘चुंबक’ में नजर आई थीं. इस शो में देवेन भोजानी, अर्जुन बिजलानी, हेली शाह, मानसी पारेख, संदीपा धर, सुमीत राघवन, अनंत वी. जोशी, अमायरा दस्तूर, डेलनाज ईरानी और अतुल कुमार जैसे कई कलाकार थे. यह शो 10 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुआ था.

ये भी पढ़ें: ‘‘छठी मैया’ को मिल रहे प्यार से खुश तमन्ना भाटिया, बोलीं- मेकर्स ने हर बात का रखा ध्यान





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment