आज 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन हुआ, जिसमें एक्टर्स को उनके सिनेमा जगत में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मान दिया गया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और इसके बाद राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ के साथ हुआ। इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने समारोह को संबोधित किया और सभी विजेताओं को बधाई दी। जानिए राष्ट्रगीत ने इस बीच क्या कुछ कहा।

ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें…
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंगलवार को पॉपुलर फिल्म कलाकारों से अपील की कि वे ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं।
उन्होंने कहा, ‘जब सफल कलाकार अनुशासित जीवनशैली के फायदों के बारे में बात करते हैं, तो लाखों बच्चे और युवा उन्हें देखकर वैसा ही करने की कोशिश करते हैं। मैं पॉपुलर कलाकारों से अपील करती हूं कि वे ऐसे प्रोडक्ट्स का प्रचार न करें, जो लोगों की सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। एक सच्चा स्टार वही है, जो रोशनी फैलाता है, अंधेरा नहीं।’
