लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

KKR vs SRH IPL 2026 Live Score: LIVE: 200 रन पर गिरा हैदराबाद का छठा विकेट, वैभव अरोड़ा ने 2 गेंद में झटके 2 विकेट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

आईपीएल 2026 के छठे लीग मैच में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हरा दिया. ईडन गार्डन्स में खेले गए मुकाबले में हैदराबाद की तरफ से पहले शानदार बैटिंग और फिर शानदार बॉलिंग देखने को मिली. 

बता दें कि कोलकाता को सीजन के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. दूसरी तरफ हैदराबाद ने पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ 6 विकेट से गंवाया था. अब आमने-सामने होने वाले मैच में एक टीम का जीत का खाता खुलना तो तय है. 

हेड टू हेड रिकॉर्ड 

बात करें कोलकाता और हैदराबाद के हेड टू हेड रिकॉर्ड की, तो अब तक दोनों के बीच 30 मैच खेले जा चुके हैं. इन मैचों में केकेआर ने बढ़त हासिल करते हुए 20 में जीत दर्ज की है. बाकी के 10 मैच हैदराबाद ने अपने नाम किए हैं. इस रिकॉर्ड में तो केकेआर का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. 

कोलकाता की पिच किसके लिए फायदेमंद?

कोलकाता की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मुफीद मानी जाती है. यहां गेंदबाजों को अच्छा बाउंस मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर अच्छी तरह से आती है. हालांकि शाम के वक्त नई गेंद के साथ गेंदबाजों को स्विंग भी मिल सकती है. 

मैच में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, अनिकेत वर्मा, अंगकृष रघुवंशी, ट्रेविस हेड और फिन एलन जैसे बल्लेबाजों पर फैंस की नजर हो सकती है. ये तमाम बल्लेबाज अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की मदद से पल भर में मैच का रुख पलटने की काबीलित रखते हैं. 

टूर्नामेंट के लिए केकेआर का स्क्वॉड 

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), फिन एलन, कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया, नवदीप सैनी, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट, सार्थक रंजन, प्रशांत सोलंकी, राहुल त्रिपाठी, उमरान मलिक, दक्ष कामरा. 

टूर्नामेंट के लिए हैदराबाद का स्क्वॉड 

ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, डेविड पायने, जयदेव उनादकट, ईशान मलिंगा, शिवांग कुमार, लियाम लिविंगस्टोन, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडु मेंडिस, ब्रायडन कार्से, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेट्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार. 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

SRH vs RR Highlights: पहले ईशान किशन ने कूटा, फिर प्रफुल हिंगे और साकिब हुसैन ने तोड़ा राजस्थान का घमंड, मिली सीजन की पहली हार

Praful Hinge Statement: ‘मैंने पहले ही कह दिया था कि वैभव सूर्यवंशी को आउट कर दूंगा’, प्रफुल्ल हिंगे ने POTM अवार्ड जीतने के ये क्या कह दिया

SRH VS RCB: ईशान किशन की 44 गेंदों में 91 रन, प्रफुल्ल हिंगे और शाकिब के 4-4 विकेट, सनराइजर्स ने RCB को बुरी तरह रौंदा

IPL 2026: डेब्यूटेंट खिलाड़ियों ने मिलकर निकाले 8 विकेट, पर जीत के बाद क्या बोल गए कप्तान ईशान, कहा- ‘युवा गेंदबाज कितने भूखे हैं कि…’

Praful Hinge First Over: 1 रन और 3 विकेट… प्रफुल्ल हिंगे का वो ओवर जिसने पलट दिया पूरा मैच, चारों खाने चित हुए वैभव सूर्यवंशी

ईशान किशन के ‘सिक्स’, प्रफुल हिंगे के विकेट्स देखकर खुशी से झूम उठीं SRH की मालकिन काव्य मारन; वीडियो वायरल

Leave a Comment