लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा:शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; Nh-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल – Haripur Nagan Nh 305 Car Accident Four Killed One Injured Anni Kullu

[sm_links_style1]

कुल्लू जिले के आनी उपमंडल में मंगलवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर कर रख दिया। हरिपुर-नागन क्षेत्र में नेशनल हाईवे-305 पर करीब साढ़े तीन बजे एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि कार में सवार चार लोगों की जान चली गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार हादसे के समय कार में करीब पांच लोग सवार थे। दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीमें सक्रिय हो गईं। घटनास्थल पर सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया और राहत-बचाव कार्य के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाने की कार्रवाई की गई।


जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) कुल्लू से मिली जानकारी के अनुसार हादसे की सूचना संबंधित प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को दी गई। पुलिस कंट्रोल रूम कुल्लू, तहसीलदार आनी, एसडीके आनी और एसडीएम आनी को भी घटना की जानकारी दी गई।

Source link

[webinsights_author_box]
[sm_links_style2]