लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Ind Vs Jap Live Score:भारत-जापान टी20 मैच; मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी, क्या वैभव को मिलेगा मौका? – India Vs Japan Live: One-off T20i – Live Score, Updates And Commentary Ind Vs Jap Ball By Ball Live Updates

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

09:09 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: टॉस में देरी

बीसीसीआई ने एक्स पर बताया कि गीले आउटफील्ड के कारण भारत-जापान टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले के टॉस में देरी हुई है। स्थानीय समयानुसार दोपहर 1:15 बजे (भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे) मैदान का निरीक्षण किया जाएगा।

09:02 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: 2022 में जापान ने खेला था पहला मुकाबला

जापान ने अक्तूबर 2022 में अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला खेला था। भारत के खिलाफ मैच किसी फुल मेंबर टीम के विरुद्ध उसका पहला मुकाबला है। उस ऐतिहासिक डेब्यू मैच में खेलने वाले जापान के आठ खिलाड़ी भारत के खिलाफ मौजूदा स्क्वॉड का हिस्सा हैं।

08:58 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: दोनों स्क्वॉड

भारतीय स्क्वॉड: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, ईशान किशन, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वॉशिंगटन सुंदर, विप्रज निगम, वैभव सूर्यवंशी

जापान का स्क्वॉड: केंडल कडोवाकी-फ्लेमिंग (कप्तान), शिराई पैटमोर (विकेटकीपर), एलेस्टर फ्लेमिंग, बेंजामिन इटो डेविस, रियो सकुरानो थॉमस, कोहेई कुबोटा, वातरू मियाउची, डेक्लान सुजुकी, इब्राहिम ताकाहाशी, मकोतो तानियामा, लचलान यामामोटो-लेक, त्सुयोशी ताकादा, चार्ली हारा-हिंजे, शोमा स्लेटर, जेक कुसुडा-नैर्न

08:57 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: वैभव पर रहेंगी नजरें 

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम एशियन गेम्स में 28 सितंबर को पहला मुकाबला खेलेगी। फोकस एक बार फिर 15 वर्ष के वैभव सूर्यवंशी पर रहेगा जो एशियाई खेलों में भारतीय दल के सबसे युवा सदस्य हैं। वैभव को हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज में प्लेइंग-11 में शामिल नहीं किया गया था। भारत के दोनों ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन फॉर्म में हैं। ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि वैभव के लिए ओपनिंग जोड़ी में छेड़छाड़ होता या है नहीं। 

08:56 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: जापान के लिए बड़ा मौका

यह मैच टोक्यो से 100 किलोमीटर दूर सानो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा जहां भारतीय टीम रविवार को पहुंची। जापान के अधिकांश क्रिकेटर स्थानीय है और देश में खेल के विकास के लिए वे दक्षिण एशियाई मूल के लोगों पर निर्भर नहीं है। जापान के कप्तान केंडेल काडोवाकी फ्लेमिंग ने कहा, यह बहुत बड़ा मौका है लेकिन हम जश्न मनाने के लिए ही नहीं खेल रहे हैं बल्कि यह दिखाना चाहते हैं कि जापान की पुरुष टीम क्या कर सकती है।

08:56 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: मैच पर तूफान का खतरा

आंकड़ों से इतर बात करें तो इस मैच के जरिये जापान के क्रिकेटरों को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेटरों से खेलने का मौका मिलेगा। इस ऐतिहासिक मैच पर तूफान का खतरा मंडरा रहा है लेकिन अगर एक भी गेंद नहीं फेंकी जाती है तो भी तय मैच उस देश में असर डालेगा जहां क्रिकेट हाशिये से निकलकर बेसबॉल की तरह मुख्यधारा में शामिल होने की कोशिश कर रहा है।

जापान क्रिकेट संघ के सीओओ एलेन कर ने मैच से पहले कहा, जापान क्रिकेट की पृष्ठभूमि में कई वर्षों से बहुत कुछ चल रहा है और अब यह बहुत अच्छा है कि हम समुद्र तल से ऊपर है और हम असल में कुछ और लोगों को दिखाई दे रहे हैं। हम काफी सफलता अर्जित कर चुके हैं। भारतीय टीम खेलने को राजी हुई और यहां मैं आपसे बात कर रहा हूं और काफी जापानी मीडिया इस खेल के बारे में और जानने आ रहा है, इसके मायने हैं कि हम सफल हो चुके हैं।

08:55 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: जापान के पास मौका

जापान की क्रिकेट टीम ऐतिहासिक टी20 मुकाबले में मंगलवार को मौजूदा चैंपियन भारत का सामना करेगी तो यही उम्मीद होगी कि इस मैच का असर बेसबॉल के दीवाने इस देश में मैदान से बाहर तक नजर आए। इस मैच की घोषणा हाल ही में की गई और यह भारत-जापान राजनयिक संबंधों की 75वीं सालगिरह के उपलक्ष्य में खेला जाएगा। भारत मौजूदा विश्व चैंपियन है और जापान 41वीं रैंकिंग पर है लिहाजा यह बेमेल सा ही मुकाबला है जिसे आइची नागोया में एशियन गेम्स के बीच आयोजित किया जा रहा है।

08:55 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत-जापान के 75 साल के रिश्ते का जश्न

यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत करेगा। इसके लिए ‘स्पोर्ट 75’ नाम की पहल शुरू की जा रही है। इसका उद्देश्य खेल के माध्यम से दोनों देशों के बीच लोगों के आपसी संपर्क और सहयोग को बढ़ावा देना है।

यह पहल उस समझौते से जुड़ी है, जो जापान की प्रधानमंत्री साने ताकाइची और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई शिखर बैठक के दौरान सामने आया था। इसमें खेल के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को बढ़ाने के साथ-साथ भारत की 2036 ओलंपिक और पैरालंपिक खेलों की मेजबानी की महत्वाकांक्षा को भी ध्यान में रखा गया है।

08:45 AM, 22-Sep-2026

IND vs JAP Live Score: भारत-जापान टी20 मैच; मैदान गीला होने की वजह से टॉस में देरी, क्या वैभव को मिलेगा मौका?

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मुकाबला कांतो के सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउं में खेला जा रहा है। भारत पहली बार जापान के खिलाफ खेल रहा है। यह मुकाबला भारत और जापान के बीच राजनयिक संबंधों की 75वीं वर्षगांठ के समारोहों की शुरुआत कर रहा है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

नेशनल फिल्म अवाॅर्ड्स:आज कलाकारों को सम्मानित करेंगी राष्ट्रपति; कार्तिक ने जताई खुशी, रणदीप ने कही यह बात – 72nd National Film Awards To Be Held In Gujrat Today Kartik Aryan And Randeep Hooda Reacts

सेहत से हो रहा खिलवाड़:220 दवाओं के सैंपल टेस्ट में फेल, कैसे धड़ल्ले से बनाई जा रहीं नकली दवाएं? – Public Health Being Compromised? 220 Drug Samples Fail Tests; Spurious Medicines Being Manufactured Rampantly

हिमाचल में दर्दनाक सड़क हादसा:शादी से लौट रहे थे, खाई में गिरी कार; Nh-305 हादसे में चार की मौत; एक घायल – Haripur Nagan Nh 305 Car Accident Four Killed One Injured Anni Kullu

द बोनस मार्केट अपडेट:शेयर बाजार में मजबूत शुरुआत: सेंसेक्स 100 अंक चढ़ा, निफ्टी 23,450 के पार – Sensex Opening Bell Share Market Opening Sensex Nifty Share Market News And Updates

राम मंदिर में 70 नहीं, 105 बार हुई चढ़ावा चोरी:चार्जशीट में पता चलेगा कितनी हुई चोरी, सीसीटीवी में सभी घटनाएं – Ram Mandir Donation Scam Donations Stolen 105 Times Not 70 At Mandir Sit Chargesheet To Reveal Extent Of Theft

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार:36 अवाॅर्ड सत्यजीत रे के नाम, शबाना ने भी बनाया रिकॉर्ड; क्यों शुरू हुआ यह सम्मान? – National Film Awards 2026 History When And Why Start Who Won First Award Know Details

Leave a Comment