किसके नाम है सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड?
राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में बेस्ट एक्ट्रेस का सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड शबाना आजमी के नाम है। उन्होंने अब तक पांच बार यह पुरस्कार जीता है। अभिनेत्री ने ‘अंकुर’, ‘अर्थ’, ‘खंडहर’, ‘पार’ और ‘गॉडमदर’ के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।
वहीं, कई साल तक बेस्ट एक्टर में अमिताभ बच्चन चार राष्ट्रीय पुरस्कारों के साथ सबसे आगे थे। उन्हें ‘अग्निपथ’, ‘ब्लैक’, ‘पा’ और ‘पीकू’ के लिए यह सम्मान मिला, लेकिन 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में ममूटी ने ‘ब्रमायुगम’ के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार जीता। यह उनका चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार था।
बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर की श्रेणी में के. जे. येसुदास के नाम सबसे ज्यादा आठ राष्ट्रीय पुरस्कार हैं। उन्होंने अलग-अलग भारतीय भाषाओं में गाने के लिए यह उपलब्धि हासिल की है। संगीतकार ए. आर. रहमान के नाम कुल सात राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार हैं। वहीं, महान फिल्मकार सत्यजीत रे को उनके करियर में 36 अवॉर्ड्स मिले।
ये पुरस्कार सत्यजीत रे को ‘पाथेर पांचाली’, ‘उतरन’, ‘आगंतुक’, ‘गणशत्रु’, ‘घरे बायरे’, ‘शतरंज के खिलाड़ी’, ‘हीरक राजर देशे’, ‘सदगति’, ‘जय बाबा फेलूनाथ’, ‘रबींद्रनाथ टैगोर’, ‘तीन कन्या’, ‘देवी’, ‘जलसागर’ जैसी फिल्मों के लिए दिए गए थे। इनमें से 6 बेस्ट डायरेक्टर के अवॉर्ड्स थे तो 30 नेशनल अवॉर्ड्स बेस्ट फीचर फिल्म के लिए मिले।

