राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पूर्व जिले के कालकाजी थाना इलाके में कालकाजी मंदिर के पास सोमवार रात एक 17 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक किशोरी अपने नाबालिग मित्र के साथ शाम को कालकाजी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंची थी। दर्शन के बाद दोनों बाहर निकले और टहलते हुए मंदिर के पीछे जंगल वाले इलाके में चले गए।
शाम करीब 7.30 बजे 25 से 30 वर्ष की उम्र के तीन लोग पहुंचे। पहले तो तीनों ने दोनों के धमकाया। फिर उनमें से एक ने किशोर को पकड़ लिया। इसके बाद तीनों ने बारी-बार किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। खबर लिखे जाने तक जिले के सीनियर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।

