लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Stock Market Crash: शेयर बाजार को लगी नजर! चंद घंटों में 10 लाख करोड़ स्वाहा, क्या शेयर बेचने का आ गया वक्त?

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

Stock Market Crash: भारतीय शेयर बाजार में गुरुवार, 2 अप्रैल के कारोबारी दिन जबरदस्त गिरावट देखने को मिल रही है. प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 लाल निशान पर ट्रेड करते हुए ओपन हुए थे.

दोपहर करीब 12:30 बजे तक सेंसेक्स 1300 अंक तक टूट गया था. वहीं, निफ्टी 50 415 अंक फिसल गई थी. कारोबार के शुरुआत में ही आई इस गिरावट से निवेशकों को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ा. आइए जानते हैं, निवेशकों को हुए नुकसान और इस गिरावट के पीछे की वजह के विषय में विस्तार से…

10 लाख करोड़ रुपये स्वाहा

शेयर बाजार में आई गिरावट का असर निवेशकों पर साफ देखने को मिला. जहां शुरुआती कारोबार में ही करीब 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान उठाना पड़ा. बीएसई पर लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप घटकर लगभग 412 लाख करोड़ रुपये पर आ गया. जिससे निवेशकों को बड़ा नुकसान झेलना पड़ा हैं. 

शेयर बाजार में इन वजहों से आई गिरावट

1. शेयर मार्केट में आई गिरावट को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ताजा बयान से जोड़कर देखा जा रहा है. ट्रंप ने मिडिल ईस्ट को लेकर एक बार फिर तनाव बढ़ने के संकेत दिए हैं. जिससे वैश्विक बाजारों में हलचल तेज हो गई है. 

उन्होंने इशारा दिया कि आने वाले कुछ हफ्तों में ईरान पर बड़ा हमला हो सकता है. जिससे वैश्विक अनिश्चितता बढ़ने की आशंका ने मार्केट के मूड को खराब करने का काम किया है. 

2. पिछले कुछ दिनों से विदेशी निवेशक लगातार भारतीय बाजार से दूरी बना रहे हैं. ताजा आंकड़ों के अनुसार, बुधवार के कारोबारी दिन भी विदेशी निवेशकों ने बिकवाली की.

इस दौरान करीब 8,331 करोड़ रुपये की निकासी की गई. लगातार 22 ट्रेडिंग सेशनों से विदेशी निवेशक स्टॉक मार्केट से पैसा निकाल रहे हैं. जिसकी वजह से शेयर बाजार को सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है.  

3.  ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भी गुरुवार को 6 फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई है. कीमतें करीब 107 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गई. वहीं अमेरिकी WTI क्रूड भी 5 प्रतिशत से अधिक उछलकर 105 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया. कच्चे तेल में आए उबाल से निवेशकों का भरोसा डगमगा गया है.

4. वैश्विक बाजारों से मिल रहे संकेतों से भी बाजार में गिरावट दर्ज की गई. घरेलू बाजार समेत एशियाई बाजार लुढ़क गए. जापान का निक्केई 2 फीसदी से ज्यादा गिर गया. वहीं, दक्षिण कोरिया का कोस्पी में 4 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई.

इसके अलावा चीन और हांगकांग के बाजार भी 1 प्रतिशत से ज्यादा फिसल गए. इन संकेतों की वजह से निवेशकों ने सतर्क होकर फैसले लिए हैं. जिससे शेयर बाजार में यह कमजोरी दिख रही है.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: GST Collection: ऐतिहासिक स्तर पर पहुंचा जीएसटी कलेक्शन, पहली बार ₹2 लाख करोड़ के पार, जानें इसके मायने

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Ethanol: पेट्रोल में 20% से ज्यादा एथेनॉल मिलेगा या नहीं? सरकार ने संसद में बताया, कहा- अब सबसे चर्चा…

India-China Border Trade: 6 साल बाद भारत-चीन ट्रेड को मिली हरी झंडी, 1 अगस्त से सस्ते मिलेंगे तिब्बती ऊन और पश्मीना

Petrol Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर संसद में गूंजे सवाल, सरकार ने समझाया फ्यूल पर टैक्स का गणित

Plastic Note: भारत में आने वाले प्लास्टिक नोटों में होंगे हाईटेक सिक्योरिटी फीचर्स! जानिए और किन देशों में चल रही है ये करेंसी

50 Rupee: 100- 200 ही नहीं 50 रुपये के नकली नोट से भी हो सकती है धोखाधड़ी, इस तरह पहचानें असली नोट

Petrol- Diesel Price Today: आज टैंक फुल कराने से पहले चेक कर लें नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है पेट्रोल-डीजल का भाव

Leave a Comment