अजीत अगरकर का भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य चयनकर्ता के तौर पर कार्यकाल कई बड़ी उपलब्धियों से भरा रहा। हालांकि, इसी दौरान विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों के अंतरराष्ट्रीय करियर में भी बड़े बदलाव हुए। अब अगरकर के कार्यकाल और बीसीसीआई के साथ उनके रिश्तों को लेकर द टेलीग्राफ की एक रिपोर्ट में कई दावे किए गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, अगरकर और बोर्ड के बीच मतभेद उनकी नियुक्ति के कुछ ही समय बाद शुरू हो गए थे। अगरकर जुलाई 2023 में मुख्य चयनकर्ता बने थे और कथित तौर पर उनकी दूसरी ही बैठक में जसप्रीत बुमराह की कप्तानी को लेकर असहमति सामने आ गई थी।

