हाल ही में न्यू जर्सी में रैपर मैकलमोर ने अपने कॉन्सर्ट के दौरान फ्री फलस्तीन का नारा लगया था. जिसके बाद उन्हें एड शीरन के अमेरिकी टूर से हटा दिया गया था. वहीं इस पूरे विवाद के बावजूद, शनिवार रात फिलाडेल्फिया के लिंकन फाइनेंशियल फील्ड में एड शीरन ने अपना ‘लूप टूर’ जारी रखा.
इस कॉन्सर्ट के दौरान, एड शीरन अपने टूर और गाजा के हालात से जुड़े विवाद पर बात करते हुए भावुक हो गए और रो पड़े. टेलीप्रॉम्प्टर से पहले से तैयार बयान पढ़ते हुए सिंगर भावुक हो गए और उन्होंने उस मुश्किल हफ़्ते में लिए गए फैसलों के लिए फैंस से माफी भी मांगी.
‘परिवार ने अकेला छोड़ दिया’
50 हजार लोगों की भीड़ से बात करते हुए शीरन काफी इमोशनल हो गए और कई बार उनकी आवाज भर आई. उन्होंने कहा कि पिछले हफ्ते की घटनाओं ने उन्हें अपने कुछ सबसे करीबी रिश्तों पर फिर से सोचने पर मजबूर कर दिया है, क्योंकि उनके परिवार के सदस्यों और दोस्तों ने उन्हें ‘अकेला छोड़ दिया’ था.
एक फ़ैन द्वारा बनाए गए वीडियो में सिंगर ने कहा, “ऐसे हालात में ही आपको पता चलता है कि आपके असली दोस्त कौन हैं? बहुत से लोगों ने मुझसे यह टूर कैंसिल करने के लिए कहा. पिछले एक हफ्ते में कई पुराने दोस्त और परिवार के लोग मुझसे किनारा कर गए और मुझे अकेला छोड़ दिया.”
उन्होंने आगे कहा, “सब मुझसे टूर कैंसिल करने को कह रहे थे, लेकिन जब मैंने देखा कि फैंस टिकट कैंसिल करने के बजाय खरीद रहे हैं, तो मैंने सिर्फ उनके लिए परफॉर्म करने का फैसला किया.”
Ed Sheeran starts to cry while reading a teleprompter message “from the heart” at tonight’s concert. pic.twitter.com/M3AGxEPbFO
— MR. POP (@MrPopOfficial) September 20, 2026
ये भी पढ़ें:-मेधा शंकर संग दिसंबर में शादी कर रहे समय रैना? कॉमेडियन ने रूमर्स पर तोड़ी चुप्पी, बोले- ‘इसे पोस्टपोन…’
‘सिंगर नहीं हैं अच्छे इंसान’
हालांकि सिंगर ने यह नहीं बताया कि वह परिवार के किन सदस्यों की बात कर रहे हैं, लेकिन फैन्स ने देखा कि विवाद के बीच उनके कजिन जेथ्रो शीरन ने सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की. जेथ्रो ने लिखा, “आखिरकार सब कुछ सामने आ रहा है! मुझे अपने कज़िन एड पर शर्म आती है. आखिरकार दुनिया और उनके सभी फैन्स उनकी असलियत देख रहे हैं. वह अच्छे इंसान नहीं हैं, मुझे उनका म्यूजिक पसंद नहीं है, इसलिए मैं यह भी नहीं कह सकता कि वह अच्छे आर्टिस्ट हैं.” कजिन ने मुझे धोखा दिया, मेरी मेंटल हेल्थ का मज़ाक उड़ाया.”
उन्होंने यह भी लिखा, “सच कहूं तो वह बुरे इरादों और चालाक हरकतों वाला एक मतलबी इंसान है… मैं उसका सगा कजिन हूं और उसने मेरे साथ बहुत बुरा किया. उसने मेरी मेंटल हेल्थ का मजाक भी उड़ाया.”
फैन्स का सपोर्ट देखकर एड शीरन हुए इमोशनल
आलोचना के बावजूद, शीरन ने अपने फैन्स के लिए परफॉर्म करना जारी रखा. उन्होंने ऑडियंस से कहा, “मैं हफ्ते के आखिर में देखता हूं कि 50 हजार लोग हैं जिन्होंने मुझे छोड़ा नहीं है. लोग जो चाहें कहें, लेकिन मैं यह आपके लिए कर रहा हूं. मैं आपसे प्यार करता हूं. मुझे यह पसंद है.” शीरन ने यह भी माना कि उन्होंने स्टेज का लेआउट बदल दिया था.
सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “मैं माफी चाहता हूं कि आज का शो आम ‘लूप शो’ जैसा नहीं है. मैंने ‘B स्टेज’ हटा दिया क्योंकि मुझे डर था कि अगर मैं बीच में खड़ा हुआ तो क्या हो सकता है. और मैं यह बात मानता हूं.”
फिलाडेल्फिया कॉन्सर्ट को लाइफ का सबसे अच्छा शो बताया
शीरन ने बाद में फिलाडेल्फिया कॉन्सर्ट को अपनी ज़िंदगी का “सबसे अच्छा शो” बताया, जबकि उससे पहले के हफ्ते को उन्होंने अपनी जिंदगी के सबसे बुरे दौर में से एक कहा थाय दर्शकों के रिएक्शन के बारे में बात करते हुए वह फिर भावुक हो गए और माना कि शुरू में उन्हें चिंता थी कि फैन्स कैसा रिएक्शन देंगे. उन्होंने कहा, “अभी दुनिया एक डरावनी जगह है, अमेरिका भी एक डरावनी जगह है” और फिर दर्शकों की ओर इशारा करते हुए कहा, “इससे उम्मीद मिलती है.”
क्या है पूरा विवाद?
यह भावुक कॉन्सर्ट मैकलमोर को ‘लूप टूर’ से हटाए जाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच हुआ. शीरन ने पहले कहा था कि रैपर को ओपनिंग एक्ट से हटाने का फैसला उनका नहीं था और उन्होंने मैकलमोर, प्रमोटरों और वेन्यू के बीच बीच-बचाव करने की कोशिश की थी. बता दें कि अपनी परफॉर्मेंस के दौरान फिलिस्तीन-सपोर्टर टिप्पणियां करने के बाद मैकलमोर को टूर से हटा दिया गया था. इसके बाद, फिनियास, लुकास ग्राहम, एरन रोवे और बेओगा ने भी एकजुटता दिखाते हुए टूर से अपना नाम वापस ले लिया था.
शीरन की अगली परफॉर्मेंस 25 और 26 सितंबर को मैसाचुसेट्स के फॉक्सबोरो में जिलेट स्टेडियम में होनी है.
ये भी पढ़ें:-संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल


