लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पाकिस्तान में इमरान के साथ बड़ा कांड, बच्चों समेत पूरे परिवार को रातों-रात उठाया

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के परिवार को लेकर एक दावा सामने आया है. दावे में कहा गया है कि इमरान खान के परिवार के कुछ सदस्यों और बच्चों को कथित तौर पर हिरासत में लेकर किसी अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है. हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है. परिवार की ओर से आधिकारिक बयान या संबंधित अधिकारियों की पुष्टि का इंतजार है.

सोहेल अफरीदी पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मुख्यमंत्री ने वीडियो जारी इमरान खान की बहनों और उनके बच्चों को लेकर PTI की ओर से  दावा किया गया है. पार्टी के मुताबिक, इमरान खान की बहनों के घरों की घेराबंदी की खबर मिलने के बाद मुख्यमंत्री सोहेल अफरीदी तुरंत लाहौर के लिए रवाना हुए थे.

बहन के साथ बच्चों को भी किया गिरफ्तार?

PTI का आरोप है कि उनके पहुंचने से पहले ही इमरान खान की बहनों और उनके बच्चों को कथित तौर पर उठा लिया गया और अज्ञात स्थान पर ले जाया गया. इस मामले को लेकर सोहेल अफरीदी ने एक वीडियो संदेश भी जारी किया है. अहम बात यह भी है पाक पीएम शहबाज शरीफ पर इमरान और उनके परिवार को परेशान करने का आरोप भी लगता रहा है. 

गौरतलब है कि इमरान खान को 2023 में गिरफ्तार किया गया था, उनके खिलाफ भ्रष्टाचार से जुड़ा एक मामला चल रहा था और इसमें उन्हें दोषी भी ठहराया गया था. वे फिलहाल रावलपिंडी की हाई-सिक्योरिटी वाली अदियाला जेल में बंद हैं.

इमरान का हाल ही में हुआ हेल्थ चेकअप

इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच हाल ही में उनका हेल्थ चेकअप हुआ था.  ‘जियो न्यूज’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी संस्था ‘पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान’ (पीआईएमएस) की एक विशेष टीम ने पूर्व क्रिकेटर से नेता बने इमरान का हेल्थ चेकअप किया था. इमरान खान ने आंखों से जुड़ी समस्या की शिकायत की थी और इलाज के लिए उन्हें कई बार पीआईएमएस ले जाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें : रूस इलेक्शन: धमाकेदार जीत की ओर पुतिन, ‘यूनाइटेड रशिया’ रुझानों में आगे

]
Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment