लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

विश्व अल्जाइमर दिवस:याददाश्त की भूल समझ टाल रहे परिवार, पहचान में देरी पड़ रही भारी; संकेत समझना जरूरी – World Alzheimer’s Day: Families Dismiss Memory Lapses

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

किसी व्यक्ति का बार-बार एक ही सवाल पूछना, सामान रखकर भूल जाना या परिचित रास्तों को पहचानने में परेशानी होना अक्सर परिवार सामान्य व्यवहार मानकर नजरअंदाज कर देता है। यही लापरवाही कई मामलों में अल्जाइमर की समय पर पहचान में देरी का कारण बन रही है। 

विश्व अल्जाइमर दिवस के अवसर पर इहबास (इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन बिहेवियर एंड एलाइड साइंसेज) के डॉक्टरों ने बताया कि शुरुआती लक्षणों को पहचानकर समय रहते चिकित्सकीय सलाह लेना जरूरी है। देरी होने पर बीमारी अधिक गंभीर अवस्था में पहुंच सकती है। 

पूर्वी दिल्ली में किए गए अध्ययनों में पाया गया है कि बड़ी संख्या में मरीजों में लक्षण शुरू होने के करीब दो साल या उससे अधिक समय बाद बीमारी की पहचान हो पाती है। इहबास के मनोचिकित्सा विभाग के प्रोफेसर और वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. ओमप्रकाश ने बताया कि अल्जाइमर केवल भूलने की बीमारी नहीं है, बल्कि यह मस्तिष्क से जुड़ा एक प्रगतिशील रोग है, जो धीरे-धीरे व्यक्ति की याददाश्त, सोचने-समझने की क्षमता और दैनिक कार्यों को प्रभावित करता है। 

शुरुआती संकेत सामान्य दिखाई देने के कारण परिवार अक्सर इन्हें उम्र बढ़ने या सामान्य व्यवहार का हिस्सा मान लेते हैं। कुछ मरीज सामाजिक गतिविधियों से दूरी बनाने लगते हैं या पहले की तुलना में अधिक चिड़चिड़े दिखाई देते हैं।

समय पर पहचान जरूरी

डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार, बीमारी की जल्द पहचान और उपचार से मरीज की जीवन गुणवत्ता को बेहतर बनाए रखने में मदद मिल सकती है। समय पर पहचान होने से परिवार को देखभाल, उपचार और भविष्य की जरूरतों की बेहतर तैयारी का अवसर भी मिलता है। वहीं, देर से अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों में याददाश्त और मानसिक क्षमताओं में अधिक गिरावट हो सकती है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

भारतीय रेल:दीपावली-छठ से पहले बिहार जाने वाली ट्रेनों में टिकटों की मारामारी, नवंबर के पहले में सप्ताह किल्लत – Scramble For Tickets On Trains To Bihar Ahead Of Diwali And Chhath.

डूसू चुनाव:कैंपस से सत्ता तक हर बार एक जैसी नहीं रही कहानी, परिसर की पसंद को दिल्लीवाले करते रहे खारिज – Dusu Elections: The Story From Campus To Power Hasn’t Always Been The Same

इटली में सख्ती की पहल:मेलोनी स्कूलों में बुर्का-नकाब पर प्रतिबंध लगाएंगी; विदेशी छात्रों की संख्या सीमित होगी – Italian Pm Meloni To Ban Burqas, Niqabs In Schools; Cap Foreign Students

दिल्ली:संगम विहार में बीती रात बड़ी डकैती, पुलिस टीमें मौके पर, छानबीन शुरू – Delhi | A Major House Robbery Took Place In The Sainik Bazar Area Of Sangam Vihar On Sunday Night.

ट्रंप के ‘विजय द्वार’ में बनेगा सैन्य अड्डा:ड्रोन-स्नाइपर से गोला-बारूद तक का इंतजाम, क्या है प्लान? – Donald Trump Washington Arch Military Complex Drones Snipers

हनीट्रैप:कठुआ के अमन ने सीमा पार बेचे टोल-टनल और पुल के चित्र, एक साल से था पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में – Honeytrap: Aman From Kathua Sold Pictures Of Toll Tunnels And Bridges Across The Border

Leave a Comment