लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘ब्लैक’ के बाद क्यों लिया लंबा ब्रेक? आयशा कपूर ने बताया पूरा सच

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘ब्लैक’ में छोटी मिशेल बनकर सबका दिल जीतने वाली आयशा कपूर 17 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. फैमिली ड्रामा ‘ओम का हरि’ से वापसी कर रहीं आयशा ने करियर में लंबे ब्रेक पर अपनी बात सामने रखी है.

उन्होंने बताया कि ‘ब्लैक’ के बाद लोगों की बातें और लगातार मिलने वाली सलाह ने उस समय उनके करियर के फैसलों को प्रभावित किया था. अब वह अपने मन के हिसाब से प्रोजेक्ट चुनना चाहती हैं.

ये भी पढें: करण कुंद्रा संग गणपति विसर्जन में जमकर नाचीं तेजस्वी प्रकाश, ढोल-नगाड़ों के बीच बप्पा को दी विदाई

बॉलीवुड में वापसी पर क्या बोलीं आयशा?

आयशा के लिए एक्टिंग कोई नया शौक नहीं है. वह महज 10 साल की उम्र में ‘ब्लैक’ का हिस्सा बनी थीं. ‘ब्लैक’ फिल्म में रानी मुखर्जी ने मिशेल का रोल किया था और मिशेल के बचपन का रोल आयशा ने निभाया था. उनकी इस परफॉर्मेंस को खूब पसंद किया गया और 11 साल की उम्र में उन्हें इसके लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. इसके बाद 2009 में वह ‘सिकंदर’ में नजर आईं.

फिर आयशा ने फिल्मों से लंबा ब्रेक लिया. हालांकि, चाइल्डहुड रोल्स के बाद ‘ओम का हरि’ उनकी पहली फिल्म नहीं है. वह 2023 में आई तमिल वेब सीरीज ‘स्वीट करम कॉफी’ में भी नजर आई थीं. अब ‘ओम का हरि’ के साथ वह एक बार फिर बड़े पर्दे पर आ रही हैं.

ये भी पढें: साइंस की किताब में जुड़ने वाला था ऋतिक रोशन का नाम, एक्टर ने खुद बताया पूरा किस्सा

ब्लैक' के बाद क्यों लिया लंबा ब्रेक? आयशा कपूर ने बताया पूरा सच

आयशा कहती हैं, ‘एक बार फिर एक्टिंग करके मुझे बहुत अच्छा लग रहा है. मुझे एक्टिंग करना और किसी किरदार में पूरी तरह ढ़ल जाना आज भी उतनी ही पसंद है. एक्टिंग मेरा पहला प्यार था और हमेशा रहेगा. उम्मीद करती हूं, मुझे आगे भी एक्टिंग करने के मौके मिलेंगे और अच्छा काम करुंगी.’

‘ब्लैक वाली बच्ची’ की छवि से आगे बढ़ना चाहती हैं

आयशा ने इस वापसी की एक खास वजह बताते हुए कहा, ‘अब मैं चाहती हूं लोग मुझे एक मैच्योर एक्टर की तरह देखें. लंबे ब्रेक के बाद मुझे खुद को ‘ब्लैक’ की छोटी मिशेल वाली पहचान से अलग दिखाने का मौका मिल रहा है.’

हालांकि वे मानती हैं कि उस किरदार को लोग आज भी याद करते हैं. उनके मुताबिक, ‘ब्लैक’ में निभाया गया किरदार लोगों के दिल में अब भी बसा हुआ है.

‘ब्लैक’ के बाद लोगों की बातें करती थीं परेशान

आयशा ने बताया कि फिल्म के बाद उन्हें लॉन्च करने की कोशिश करने वाले कई लोग थे. उस समय वह बहुत छोटी थीं और उन्हें यह भी ठीक से समझ नहीं आता था कि इन चीजों का मतलब क्या है. ऐसे में आसपास के लोगों की सलाह और लगातार चल रही चर्चाओं का असर उनके फैसलों पर पड़ा.

आयशा कहती हैं, ‘अब मैं उस तरह की बातों को अपने फैसलों पर हावी नहीं होने देती. मैं ऐसे प्रोजेक्ट करना चाहती हूं, जिनसे मुझे खुशी मिले और उन लोगों के साथ काम करूं जिनके साथ मुझे काम करना पसंद हो.’

पढ़ाई को भी दी थी प्राथमिकता

‘ब्लैक’ के बाद आयशा ने अपनी पढ़ाई पर भी ध्यान दिया. वह ऑरोविल में पली-बढ़ीं और आगे की पढ़ाई के लिए अमेरिका गईं. उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी से लिबरल आर्ट्स की पढ़ाई की. 2017 में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि फिल्मों से ब्रेक लेकर पढ़ाई करना उनके परिवार की प्रायोरिटी थी.

‘ओम का हरि’ में बिल्कुल अलग अंदाज

‘ओम का हरि’ में आयशा का किरदार उनकी पिछली फिल्मों से काफी अलग है. फिल्म में वह छोटे शहर और मिडिल क्लास परिवार से आने वाली इंडियन लड़की के रूप में दिखाई देती हैं. आयशा के मुताबिक, इस किरदार के जरिए ऑडियंस को उनका एक नया पक्ष देखने को मिलेगा.

हरिश व्यास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में आयशा के साथ अंशुमान झा, रघुबीर यादव और सोनी राजदान भी मुख्य भूमिकाओं में हैं.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment