लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

हनुमान जयंती पर रिलीज हुआ ‘वाल्मिकी रामायण’ का नया पोस्टर, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ को देगी अक्टूबर में कड़ी टक्कर

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


हनुमान जयंती के मौके पर जाहं एक तरफ भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर को देखने का क्रेज था. जिसका इंतजार भी खत्म हुआ और लोगों ने नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का पहला टीजर भी देखा. इसको लोगों का बेशुमार प्यार भी मिल रहा है. तो वहीं इसी बीच एक और फिल्म है जिसका नया पोस्टर रिलीज हुआ है. ये फिल्म भी भगवान राम के चरित्र पर बनी है, जिसका नाम है ‘वाल्मिकी रामायण’.

वाल्मिकी रामायण पोस्टर हुआ रिलीज
हनुमान जयंती के मौके पर वाल्मिकी रामायण का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. इस पोस्टर में भगवन राम और हनुमान जी की झलक है. इस पोस्टर में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम एक पर्वत पर खड़े हैं और उनके सामने बजरंगबली प्रार्थना की मुद्रा में बैठे हैं. तो वहीं भगवान राम का हाथ हनुमान जी के सिर पर आशीर्वाद की मुद्रा में रखा है. इस नए पोस्टर को सोशल मीडिया पर भी काफी पसंद किया जा रहा है.

रामनवमी पर भी रिलीज हुआ था पोस्टर
इससे पहले बीते गुरुवार को यानी रामनवमी के मौके पर भी फिल्म का एक पोस्टर रिलीज किया गया था. जिसमें भगवान राम के पावन चरण कमल दिखाए गए थे. जिन पर गुलाब की पंखुड़ियां गिर रही थीं. ये मोशन पोस्टर पूरी तरह से डिवोशनल था. जिसमें आस्था और धर्म की पूरी झलक नजर आ रही थी. इसी के साथ पोस्टर के जरिए बताया गया था कि ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज होने वाली है.

‘रामायण’ से होगा तगड़ा क्लैश!
बता दें कि इसी साल अक्तूबर के ही महीने में नितेश तिवारी की ‘रामायण’ भी रिलीज हो रही है. दोनों ही फिल्मों की रिलीज का समय लगभग आसपास का ही है. ऐसे में दोनों फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा क्लैश होने वाला है. जो कि आज भी देखा ही गया. ‘रामायण’ का जितना तगड़ा क्रेज देखने को मिला है, ये फिल्म उतनी ही शांत और सौहार्द्रपूर्ण नजर आ रही है. हालांकि देखना होगा क दोनों ही फिल्मों में से कौन सी दर्शकों को पसंद आएगी.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment