यूपी के फिरोजाबाद स्थित आसफाबाद 220 बिजलीघर के समीप शांतिनगर में रविवार दोपहर घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। चारों गंभीर रूप से झुलस गए।

2 of 7
हादसे के बाद लगी भीड़
– फोटो : अमर उजाला
लोगों में मची अफरा-तफरी
हाईटेंशन लाइन में धमाका हुआ। इसकी आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन चारों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।

3 of 7
हादसे वाला मकान
– फोटो : अमर उजाला
घरों में दौड़ा करंट
फिरोजाबाद के आसफाबाद 220 बिजलीघर के समीप शांतिनगर में रविवार दोपहर घर की छत पर कबूतर उड़ा रहे चार बच्चे ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आ गए। पीड़ित के घर के साथ आसपास के घरों में भी करंट दौड़ गया। तेज धमाके के साथ मकान का मीटर फट गया और आग लग गई। हादसे में तीन भाई-बहन और उनका मौसेरा भाई गंभीर रूप से झुलस गए। चारों को आनन-फानन में मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। चिकित्सक के अनुसार सभी बच्चे करीब 50-50 फीसदी झुलसे हैं।

4 of 7
बिजली के मीटर में लगी आग
– फोटो : अमर उजाला
मीटर फटा और लगी आग
घटना दोपहर करीब 12:30 बजे की है। शांतिनगर निवासी नारायण सिंह के शंखवार मकान की छत पर टीन शेड के पास संजना (16), नीतू उर्फ जान्वी (13), राजन सिंह (8) और उनका मौसेरा भाई ऋषभ (9) पुत्र माता प्रसाद मौजूद थे। क्षेत्रीय लोगों के अनुसार बच्चे छत पर कबूतर उड़ा रहे थे। इसी दौरान ऊपर से गुजर रही 220 केवी ट्रांसमिशन लाइन की चपेट में आने से तेज धमाका हुआ। मकान में लगा बिजली का मीटर फट गया और आग लग गई।

5 of 7
अस्पताल में भर्ती घायल
– फोटो : अमर उजाला
दहशत में आए लोग
चारों बच्चे इसकी चपेट में आकर झुलस गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। गली में चूड़ी-बेलन लगाने का काम कर रहे लोग भी घबराकर इधर-उधर भागने लगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। परिजन चारों बच्चों को लेकर मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर पहुंचे, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। हादसे के बाद आसपास के कई घरों में भी बिजली के मीटर तेज धमाके के साथ फट गए। इससे लोगों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक हुए धमाकों और आग की वजह से कुछ देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। ट्रामा सेंटर में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल जैन ने बताया कि चारों बच्चों की हालत गंभीर है। सभी करीब 50 प्रतिशत तक झुलसे हैं और उनका उपचार किया जा रहा है।

