आजा बादशाह तनै सुनाऊं रै टटीरी’ गाने से रैपर बादशाह को चुनौती देने वाली कैथल की हरियाणवी सिंगर सुदेश को दूसरी बार व्हाट्सएप पर धमकी भरे संदेश भेजे गए। उनके व्हाट्सएप पर संदेश भेजा कि अंकित नहीं, अनिल बोल रहा हूं, लॉरेंस बिश्नोई गैंग से। पुलिस के पास जाकर सिक्योरिटी ले या कुछ भी कर, तेरा नंबर आ चुका है। तुझे टाइम दिया था, लेकिन बात तेरे समझ में नहीं आई। तुझे ट्रेलर दिखाना पड़ेगा।
धमकी भरे संदेशों में ये भी लिखा गया कि एसपी, डीएसपी जिससे चाहे सुरक्षा ले ले। तुझे अपने घर वालों से ज्यादा पैसे प्यारे लगते हैं। घर वालों को भूल गई तू। जो हमारे दुश्मन के साथ है वो हमारा भी दुश्मन है। धमकी देने वाले ने संदेश में दिलेर खरकिया का भी जिक्र किया।