लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

एक्सप्लेनर:ईरान युद्ध के बीच चीन के जहाज पर सेना क्यों भेजने वाला था अमेरिका, एआई कैसे बन सकता था जंग की वजह? – Us China War Ai Threat West Asia Pentagon False Intelligence Report Explainer Hindi

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

US China War AI Threat West Asia Pentagon False Intelligence Report explainer hindi

अमेरिका चीन के बीच पैदा हो गया था युद्ध का खतरा।
– फोटो :
अमर उजाला

विस्तार


अमेरिका और ईरान के बीच बीते छह महीने से ज्यादा समय से जारी संघर्ष में हाल ही में एक नया मोड़ उस वक्त आया, जब इस जंग की चपेट में चीन तक के आने का खतरा पैदा हो गया। एक हालिया रिपोर्ट में इससे जुड़ा डरावना खुलासा किया गया है और बताया गया है कि इसकी वजह कोई हमला या उकसाने वाली घटना नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) सिस्टम की गलती बन सकती थी। 

यह पूरा खुलासा अमेरिकी मीडिया संस्थान सीएनएन की रिपोर्ट में किया गया है। इस रिपोर्ट ने एक बार फिर दुनियाभर में एआई से पैदा होने वाले खतरे और इसकी सुरक्षा को लेकर किए जा रहे उपायों को लेकर बहस छेड़ दी है। आइये जानते हैं कि जिस घटना को लेकर अब ताजा खुलासे हुए हैं, वह क्या थी? एआई ने क्या रिपोर्ट जारी की थी, जिसने अमेरिका को चीन के खतरे के प्रति अचानक सतर्क कर दिया? अमेरिका ने युद्ध के लिए क्या तैयारी शुरू कर दी थी? कैसे जंग सही समय पर रोकी जा सकी? आइये जानते हैं…

पहले जानें- क्या थी वह एआई रिपोर्ट, जिससे पैदा हो गया था अमेरिका-चीन में जंग का खतरा?

  • ईरान युद्ध के दौरान अमेरिका के हवाई स्थित स्पेशल ऑपरेशन्स कमांड पैसिफिक से जुड़े एक सैन्य विश्लेषक को चीनी जहाज के कार्गो मेनिफेस्ट की जानकारी मिली, जिसे विश्लेषक ने एक एआई चैटबॉट में प्रोसेस किया।
  • उस एआई चैटबॉट ने ओपन-सोर्स जानकारी यानी खुले डोमेन में मौजूद जानकारियों और गुप्त सिग्नल्स इंटेलिजेंस का गलत विश्लेषण करके यह निष्कर्ष निकाल दिया कि जहाज पर परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ी सामग्री है। 
  • विश्लेषक ने इसके बाद एक और एआई टूल की मदद से नतीजे को मानक के तहत सैन्य खुफिया रिपोर्ट के रूप में तैयार कर दिया। इससे रिपोर्ट एकदम प्रामाणिक सैन्य ब्योरे जैसी दिखने भी लगी।

ये भी पढ़ें: एआई का नया खतरा: जेमिनी ने तीन कंपनियों में लगाई सेंध, क्या एआई एजेंट्स को काबू में रखना हो रहा मुश्किल?

अब जानें- अमेरिका ने कैसे कर ली थी जंग की तैयारी?

गलत खुफिया रिपोर्ट मिलते ही अमेरिकी सेना ने चीनी जहाज के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की तैयारी कर ली थी और इसके लिए एक योजना को भी रूप दे दिया गया।

अमेरिका-चीन के बीच होने वाला था संघर्ष।

अमेरिका-चीन के बीच होने वाला था संघर्ष।
– फोटो :
अमर उजाला

कैसे अंतिम समय में टला युद्ध का खतरा?

  • ऑपरेशन शुरू होने से ठीक कुछ मिनट पहले, वरिष्ठ अधिकारियों ने विश्लेषक की ओर से तैयार की गई रिपोर्ट के पीछे के मूल डेटा और स्रोतों की गहराई से जांच की।
  • इसमें पता चला कि रिपोर्ट एआई चैटबॉट के जरिए बनाई गई थी। इसने जहाज के कार्गो का गलत आकलन किया और उसे परमाणु हथियार कार्यक्रम से जुड़ा बता दिया।
  • मूल डेटा की जांच के बाद अधिकारियों ने स्पष्ट निष्कर्ष निकाला कि यह खुफिया रिपोर्ट पूरी तरह से झूठी और गैर-सत्यापित स्रोतों से तैयार की गई थी।
  • रिपोर्ट के गलत साबित होते ही अमेरिकी सेना ने जहाज पर कब्जा करने के ऑपरेशन को तुरंत रद्द किया और दो देशों के बीच पश्चिम एशिया में एक संभावित जंग को रोक दिया। 

एआई को लेकर पेंटागन की तैयारियां।

एआई को लेकर पेंटागन की तैयारियां।
– फोटो :
अमर उजाला

हालांकि, इस तीव्र विस्तार के साथ सुरक्षा जोखिम भी बढ़ रहे हैं, क्योंकि पेंटागन के अलग-अलग विभाग बिना किसी साझा सत्यापन मानक के अलग-अलग एआई टूल का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कैसे युद्ध का खतरा पैदा कर सकता है सेना में एआई का इस्तेमाल?

1. गलत सूचना और अचानक युद्ध का खतरा

सैन्य विश्लेषकों के मुताबिक, एआई चैटबॉट ओपन-सोर्स डेटा और गुप्त सिग्नल्स इंटेलिजेंस को मिलाते समय गंभीर गलतफहमी के शिकार हो सकते हैं। अगर सैन्य बल एआई की ओर से तैयार किए गए झूठे डेटा के आधार पर तुरंत हमला या हस्तक्षेप करते हैं, तो महाशक्तियों के बीच अनचाहा या सीधा सशस्त्र संघर्ष छिड़ सकता है।

2. मानकीकरण और सत्यापन की कमी 

मौजूदा समय में विभिन्न सैन्य और खुफिया एजेंसियां बिना किसी साझा सुरक्षा या सत्यापन मानकों के अलग-अलग एआई टूल का इस्तेमाल कर रही हैं। जब एआई का गलत निष्कर्ष एक मानक खुफिया रिपोर्ट का रूप ले लेता है, तो वह काफी प्रामाणिक लगता है, जिससे सैन्य अधिकारियों द्वारा बिना गहराई से जांच किए जल्दबाजी में निर्णय लेने का जोखिम रहता है।

3. त्वरित निर्णय का दबाव और जानलेवा चूक

अमेरिका जैसे देश भविष्य के संघर्षों में चीन या अन्य प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए निर्णय लेने की प्रक्रिया को तेज करने पर जोर दे रहे हैं। हमलों के लिए लक्ष्य तय करने और युद्धक्षेत्र में संपत्तियों की तैनाती के लिए ऑटोमेटेड प्रणालियों पर अत्यधिक निर्भरता घातक गलतियों का कारण बन सकती है।

4. तकनीक का खतरनाक इरादों के लिए इस्तेमाल

ताकतवर एआई मॉडलों का गलत इस्तेमाल सशस्त्र समूहों की ओर से भी किया जा रहा है। हाल ही में यमन के हूती विद्रोहियों ने मिसाइलों और गाइडेड रॉकेट्स के लिए नेविगेशन और कंट्रोल सॉफ्टवेयर लिखने, ड्रोन स्वार्म्स विकसित करने और टारगेटिंग सिस्टम तैयार करने के लिए एआई मॉडल का इस्तेमाल करने का प्रयास किया था।

5. मानवीय नियंत्रण से बाहर होने का डर

प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं ने चेतावनी दी है कि एआई का तीव्र विकास इसे मानवीय सीमाओं व नियंत्रण से बाहर कर सकता है। इसके अलावा, अहम सैन्य और साइबर अभियानों में मानवीय नियंत्रण बनाए रखने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अभी कोई मानक लागू नहीं हो पाया है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बाढ़ पर सियासत:तेजस्वी यादव ने सरकार पर बोला हमला, पीएम मोदी के बॉस की हैसियत को लेकर भी कह दी बड़ी बात – Politics Over Floods In Bihar: Leader Of Opposition Tejashwi Yadav Targets The Nda Government.

यूपी:योगी बोले- प्रदेश में हर सप्ताह होगा बड़ा भर्ती इवेंट, छह महीने में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देंगे – Up: Cm Yogi Adityanath Said- Every Week There Will Be A Big Recruitment Event In The State

हरियाणवी सिंगर फिर धमकी:’तेरा नंबर आ चुका है, ट्रेलर दिखाना पड़ेगा…’, 10 सितंबर की रात एक घंटे तक आए संदेश – Haryanvi Singer Receives Threat Again Messages Received For About An Hour On The Night Of September 10

यूपी:भाजपा में बढ़ रहे टिकट के दावेदार, पहले नंबर पर क्षत्रिय और जाट; बीजेपी में किस बिरादरी के कितने दावेदार – Growing Number Of Ticket Aspirants In The Bjp Uttar Pradesh Assembly Elections

हिमाचल मानसून 2026:329 लोगों की गई जान; 3,217 करोड़ से ज्यादा का नुकसान, अब मौसम से राहत के संकेत, जानें – Himachal Monsoon Damage 329 Deaths 3217 Crore Loss Weather Dry September 2026

यूजीसी के विरोध में बवाल:आगरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हंगामा, भीड़ ने किया पथराव; पुलिस ने चलाई लाठी – Tractor March To Demanding A Rollback Of Ugc Decision  in Agra Police Force Deployed

Leave a Comment