लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

मणिपुर:कांगपोकपी में 6 ग्रामीणों को हिरासत में लेने पर हिंसक प्रदर्शन, सुरक्षा बलों ने छोड़े आंसू गैस के गोले – Violent Protest In Manipur Kangpokpi Over Detention Of Six Villagers

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

मणिपुर के कांगपोकपी जिले में सुरक्षा बलों द्वारा छह ग्रामीणों को हिरासत में लिए जाने के विरोध में कुकी समुदाय के लोगों ने हिंसक प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने रविवार को इस घटना की जानकारी दी। यह उग्र प्रदर्शन शनिवार रात करीब 10 बजे शुरू हुआ और आधी रात तक मोटबुंग और उसके आसपास के इलाकों में चलता रहा। प्रदर्शनकारियों ने सड़कों पर टायर जलाकर रास्ता रोका और सरकारी वाहनों पर जमकर पथराव किया।

क्या बोले प्रदर्शनकारी?

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना था कि सुरक्षा बलों ने बिना कोई कारण बताए खोलेन गांव के छह ग्रामीणों को हिरासत में लिया है। खोलेन गांव नागा बहुल चवांगकिनिंग गांव के पास स्थित है, जहां हाल ही में हथियारबंद बदमाशों ने हमला किया था। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए सुरक्षा बलों ने आंसू गैस के कई गोले दागे। वहीं, प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों की गाड़ियों को आगे बढ़ने से रोकने के लिए भारी निर्माण मशीनों का इस्तेमाल किया और मोटबुंग में नेशनल हाईवे-2 (इम्फाल से दीमापुर) के कुछ हिस्सों को खोद दिया।

ये भी पढ़ें: मुंबई में भीषण सड़क हादसा: बीएमडब्ल्यू हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर

विरोध प्रदर्शन में घायल हुए ग्रामीण

इस विरोध प्रदर्शन और हंगामे के दौरान कुछ प्रदर्शनकारी घायल भी हो गए, जिन्हें इलाज के लिए पास के एक स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बाद में सुरक्षा बलों ने हिरासत में लिए गए ग्रामीणों को छोड़ दिया। ग्रामीणों की रिहाई के बाद यह विरोध प्रदर्शन समाप्त हो गया है। प्रशासन का कहना है कि इलाके में अब स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बिग बॉस 20:’आपने फिल्म की टिकट खरीदी, हमें नहीं खरीदा’, सलमान का ट्रोल्स को करारा जवाब; बताई बाल्ड लुक की वजह – Salman Khan Reveals Bald Look Is For Upcoming Project Responds To Trolls Over His Appearance

शिक्षक सम्मान समारोह:अमर उजाला के मंच पर सम्मानित होंगे 114 अध्यापक, शिक्षा मंत्री करेंगी सम्मानित – Teachers Felicitation Ceremony: 114 Teachers Honored Amar Ujala Platform; Education Minister Present Awards

एपल: आईफोन 18 प्रो खरीदने के लिए कितनी होनी चाहिए सैलरी? भूलकर भी न करें ये गलती, चेक कर लें ये गणित – What Is Minimum Salary Required To Buy Iphone 18 Pro Emi Financial Planning Details

एशियन गेम्स 2026:स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास, महिला टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज – Smriti Mandhana Becomes Leading Run-scorer In Women’s T20is, Surpasses Suzie Bates Asian Games 2026

मुंबई में भीषण सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत; एक की हालत गंभीर – Mumbai-coastal-road-bmw-crash-three-killed-one-critical-lotus-jetty

रतलाम:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर फिर पथराव, कई वाहनों को बनाया निशाना; दो यात्री घायल – Delhi-mumbai Expressway Unsafe; Miscreants Pelt Vehicles With Stones Again-car Windows Shattered

Leave a Comment