लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

Asian Games 2026 Live Updates:क्विंसी का कांस्य पदक मुकाबला शुरू; शूटिंग और वुशू के भी मुकाबले जारी – Asian Games 2026 Live Updates, Day 1: India’s Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

06:35 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: कांस्य पदक के लिए क्विंसी का मुकाबला

भारत की क्विंसी डिसूजा महिला टेकबॉल के कांस्य पदक मुकाबले में उतर गई हैं। उनके सामने जापान की युइना सकामोटो हैं। क्विंसी की नजर इस मुकाबले को जीतकर एशियन गेम्स में भारत के लिए टेकबॉल का पहला पदक हासिल करने पर है।

06:34 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: आठवें स्थान पर सूरज

पुरुष चांगक्वान फाइनल में सूरज सिंह मयांगलंबम फिलहाल आठवें स्थान पर हैं। उन्होंने कुल 9.683 अंक हासिल किए हैं। सूरज को मूवमेंट की गुणवत्ता के लिए 5 अंक, कुल प्रदर्शन के लिए 2.683 अंक और कठिनाई के स्तर के लिए 2 अंक मिले हैं।

06:30 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वालारिवन, विदारसा और सोनम एक्शन में

सोनम उत्तम मस्कर, एलावेनिल वालारिवन और विदारसा विनोद इस समय भारत के लिए 10 मीटर एयर राइफल में निशाना साध रही हैं। इस स्पर्धा में भारत को पदक के दावेदारों में माना जा रहा है। यह मुकाबला व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन के साथ-साथ टीम फाइनल भी है। यानी इस क्वालिफिकेशन राउंड में तीनों निशानेबाजों के संयुक्त स्कोर का इस्तेमाल टीम फाइनल के लिए किया जाएगा। वहीं, इस राउंड में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली निशानेबाज व्यक्तिगत फाइनल के लिए क्वालिफाई करेंगी। व्यक्तिगत फाइनल दिन में बाद में खेला जाएगा। शूटिंग की पहली सीरीज के बाद सोनम उत्तम मस्कर चौथे और विदारसा विनोद पांचवें स्थान पर हैं। हालांकि, अभी कई निशानेबाजों का मुकाबला शुरू होना बाकी है। ऐसे में मौजूदा रैंकिंग में आगे बदलाव हो सकता है।

06:28 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: शूटिंग स्पर्धा शुरू

भारत के लिए आज की दूसरी स्पर्धा शुरू हो गई है। महिला 10 मीटर एयर राइफल में तीन भारतीय निशानेबाज हिस्सा ले रही हैं। इस स्पर्धा का कोई सीधा प्रसारण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में मुकाबले से जुड़े हर लाइव अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

06:26 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सूरज पर रहेंगी सभी की नजरें

मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स की महिला ट्रेडिशनल 60 किग्रा क्वार्टर फाइनल में सुचिका तारियाल का मुकाबला कुछ देर बाद होगा। ऐसे में शुरुआती नजरें वुशू और सूरज सिंह मयांगलंबम पर रहेंगी। वह पुरुष चांगक्वान फाइनल में पदक जीतने के इरादे से उतरेंगे। सूरज शुरुआत करने वाले खिलाड़ियों की सूची में 17वें स्थान पर हैं। इस स्पर्धा में कुल 21 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं, ऐसे में उनके सामने कड़ी चुनौती होगी।

06:26 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: भारत की पदक उम्मीदों पर नजर

एशियन गेम्स 2026 में तेजी से लोकप्रिय हुए खेल टेकबॉल में भी भारत को दो पदक मिल सकते हैं। क्विम्सी डिसूजा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई है। वह इस खेल में एशियन गेम्स का भारत के लिए पहला कांस्य पदक पक्का करने से सिर्फ एक जीत दूर हैं। मिश्रित युगल में भी वह मोहम्मद अनस के साथ मिलकर तीसरे स्थान के लिए मुकाबला करेंगी।

06:25 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्रिकेट सेमीफाइनल में देरी

जापान में एक और व्यवस्थागत समस्या सामने आई है। पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच महिला क्रिकेट सेमीफाइनल मुकाबले की शुरुआत में देरी हुई है। इसकी वजह व्यवस्थागत समस्या बताई गई है। जापान पहुंचने के बाद से ही टीमों को इस तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और अभी भी स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हुई है।

 

06:25 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: सुबह 6:15 बजे शूटिंग का क्वालिफिकेशन

भारत की महिला 10 मीटर एयर राइफल व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन स्पर्धा सुबह 6:15 बजे शुरू होगी। भारत की एलावेनिल वालारिवन, सोनम मस्कर और विदारसा विनोद फाइनल में जगह बनाने के इरादे से उतरेंगी।

 

06:25 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: क्विंसी डिसूजा को ऐसे हुआ टेेकबॉल से प्यार

क्विंसी डिसूजा चोट से उबर रही थीं, तभी उन्होंने इंस्टाग्राम पर ब्राजील के दिग्गज फुटबॉलर रोनाल्डिन्हो को टेकबॉल खेलते हुए देखा। उन्होंने खुद इस खेल को आजमाया और देखते ही देखते उन्हें इससे प्यार हो गया। क्विंसी ने कहा, ‘पहले ही दिन मुझे इस खेल से प्यार हो गया।’

टेकबॉल के खेल से उनका जुड़ाव सिर्फ खेल तक सीमित नहीं रहा। उन्होंने कहा, ‘मैंने यह बात किसी को नहीं बताई है, लेकिन टेेकबॉल के लोगो में ‘क्यू’ है। मुझे लगता है कि यह क्विम्सी को दर्शाता है। इसलिए मुझे लगता है कि यह खेल मेरे लिए ही है।’ अब एशियन गेम्स 2026 में क्विम्सी भारत की पदक उम्मीदों में शामिल हैं।

06:24 AM, 20-Sep-2026

Asian Games 2026 Live: वुशू से भारत की पदक तलाश शुरू

भारत का दिन वुशू से शुरू होगा। मयांगलंबम सूरज सिंह पुरुषों की चांगक्वान फाइनल स्पर्धा में हिस्सा लेंगे। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 5:30 बजे शुरू होने वाला है।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सलमान खान:आधी रात भाईजान ने दी सफाई, बोले- ‘मेरी सेहत बढ़िया है..’; किस बात के लिए मांगी माफी? – Salman Khan Health Update Bhaijaan Apologize For Bigg Boss 20 Promo Mistake Says It Was For Qazi Touqeer

ईरान की शर्तों से बढ़ी हलचल:ट्रंप अचानक लौटे व्हाइट हाउस, अमेरिकी बमवर्षक पश्चिम एशिया रवाना; अब आगे क्या? – West Asia Conflict Donald Trump Returns To White House Iran Sets Conditions To End War Us Bomber Departed Uk

स्वर्ण के लिए एक कदम और बढ़ाने उतरेगी भारतीय महिला टीम:सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना, कब शुरू होगा मैच? – Asian Games 2026 Semi Final Live Streaming Telecast Ind W Vs Ban W Playing 11 Squad Players List

आज के दिन:भाजपा अध्यक्ष की आईटी सेल के साथ बैठक, एशियाड में क्रिकेट-हॉकी से बैडमिंटन तक में भारत के मुकाबले – 20 September 2026 Major Event

किशोर न्याय बोर्ड का अनोखा फैसला:9 नाबालिगों को दी जमानत, दिल्ली से रहेंगे दूर ताकि अपराध से हो किनारा – Bail Granted To 9 Minors; They Must Stay Away From Delhi To Distance Themselves From Crime.

लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा:करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत; कई लोग घायल – Mumbai Lalbaug Ganpati Pandal Electrocution Two Dead Several Injured

Leave a Comment