लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

पश्चिम एशिया तनाव:ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी – West Asia Tension Us Alert Iran Seven Conditions Talks

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अमेरिका ने अपने नागरिकों के लिए सुरक्षा चेतावनी जारी की है। अमेरिकी विदेश विभाग के कांसुलर अफेयर्स ने कहा है कि क्षेत्र का सुरक्षा माहौल जटिल बना हुआ है और हालात अचानक बिगड़ सकते हैं। विभाग ने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकियों से ज्यादा सतर्क रहने को कहा है। वहीं, जो अमेरिकी नागरिक अभी पश्चिम एशिया से बाहर हैं, उन्हें इस क्षेत्र में या इसके रास्ते यात्रा करने पर गंभीरता से दोबारा विचार करने की सलाह दी गई है।

उड़ानें और हवाई क्षेत्र बंद होने का खतरा क्यों बताया?

अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि मौजूदा हालात में उड़ानें रद्द हो सकती हैं, हवाई क्षेत्र बंद हो सकते हैं और यात्रा व्यवस्था प्रभावित हो सकती है। पश्चिम एशिया से आने-जाने वाले अमेरिकी नागरिकों को एयरपोर्ट और एयरलाइन के संचालन से जुड़ी ताजा जानकारी पर नजर रखने को कहा गया है। यानी अमेरिका ने अपने नागरिकों को किसी भी अचानक बदलाव के लिए तैयार रहने की सलाह दी है। विभाग ने साफ कहा है कि मौजूदा सैन्य संघर्ष तेजी से बढ़ सकता है।

हूती हमलों को लेकर अमेरिका ने क्या कहा?

अमेरिकी सुरक्षा चेतावनी में ईरान समर्थित हूतियों की सऊदी अरब के साथ जारी दुश्मनी का भी जिक्र किया गया है। अमेरिका के मुताबिक, हूतियों ने सऊदी अरब के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की है, जिसमें नागरिक हवाई अड्डे भी शामिल रहे हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने इस संघर्ष के तेजी से बढ़ने की आशंका जताई है। यही वजह है कि उसने पश्चिम एशिया में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को अतिरिक्त सावधानी बरतने को कहा है। हालिया घटनाक्रम में हूतियों ने रियाद को निशाना बनाने वाले मिसाइल और ड्रोन हमलों की जिम्मेदारी भी ली है।

अमेरिका के दूसरे ठिकानों पर भी खतरा क्यों बताया?

अमेरिकी विदेश विभाग ने सिर्फ पश्चिम एशिया तक खतरा सीमित नहीं बताया है। उसने कहा है कि अमेरिका के राजनयिक प्रतिष्ठानों को पश्चिम एशिया के बाहर भी निशाना बनाया गया है। विभाग के मुताबिक, ईरान और ईरान समर्थक समूह दुनिया के दूसरे हिस्सों में अमेरिकी हितों या अमेरिका और अमेरिकी नागरिकों से जुड़े स्थानों को निशाना बना सकते हैं। इनमें अमेरिकी कंपनियां और दूसरे संस्थान भी शामिल हैं।

ईरान ने अमेरिका से बातचीत के लिए क्या कहा?

इसी बीच ईरान के सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल के सचिव मोहसिन रेजाई ने कहा है कि तेहरान ने अमेरिका के सामने बातचीत शुरू करने के लिए सात स्पष्ट शर्तें रखी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा कि ईरान का संदेश साफ और बिना किसी अस्पष्टता के है। रेजाई के मुताबिक, अगर अमेरिका अपने पैदा किए संकट से निकलना और उसमें और उलझने से बचना चाहता है तो उसे ईरान के अधिकारों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ईरान की शर्तों से बढ़ी हलचल:ट्रंप अचानक लौटे व्हाइट हाउस, अमेरिकी बमवर्षक पश्चिम एशिया रवाना; अब आगे क्या? – West Asia Conflict Donald Trump Returns To White House Iran Sets Conditions To End War Us Bomber Departed Uk

स्वर्ण के लिए एक कदम और बढ़ाने उतरेगी भारतीय महिला टीम:सेमीफाइनल में बांग्लादेश से सामना, कब शुरू होगा मैच? – Asian Games 2026 Semi Final Live Streaming Telecast Ind W Vs Ban W Playing 11 Squad Players List

आज के दिन:भाजपा अध्यक्ष की आईटी सेल के साथ बैठक, एशियाड में क्रिकेट-हॉकी से बैडमिंटन तक में भारत के मुकाबले – 20 September 2026 Major Event

किशोर न्याय बोर्ड का अनोखा फैसला:9 नाबालिगों को दी जमानत, दिल्ली से रहेंगे दूर ताकि अपराध से हो किनारा – Bail Granted To 9 Minors; They Must Stay Away From Delhi To Distance Themselves From Crime.

लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा:करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत; कई लोग घायल – Mumbai Lalbaug Ganpati Pandal Electrocution Two Dead Several Injured

Asian Games 2026 Live Updates:क्विंसी का कांस्य पदक मुकाबला शुरू; शूटिंग और वुशू के भी मुकाबले जारी – Asian Games 2026 Live Updates, Day 1: India’s Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal

Leave a Comment