लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

इंसानों में मिला 49वां ब्लड ग्रुप:इस्राइली महिला मरीज के खून से खुला राज, गलत रक्त चढ़ने का खतरा होगा कम – New Jama Blood Group Identified As 49th Human Blood Group System

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

ब्रिटेन की एनएचएस ब्लड एंड ट्रांसप्लांट और इस्राइल के शीर्ष अस्पतालों के वैज्ञानिकों के एक संयुक्त शोध दल ने जामा नामक नए ब्लड ग्रुप की खोज की है। अंतरराष्ट्रीय सोसाइटी ऑफ ब्लड ट्रांसफ्यूजन (आईएसबीची) ने जामा (जंक्शनल अधेशन मॉलिक्युल-ए) को मानव शरीर के 49वें ब्लड ग्रुप सिस्टम के रूप में मान्यता दी है। एफ-11 आर एक विशिष्ट जीन है, जो मानव शरीर में जामा नामक प्रोटीन का निर्माण करता है और इसी के आधार पर इस ब्लड ग्रुप का नाम जामा रखा गया है। 

वैज्ञानिकों ने एफ-11 आर जीन और जंक्शनल अधेशन मॉलिक्युल-ए प्रोटीन के सटीक डीएनए म्यूटेशन की पूरी जेनेटिक और सेरोलॉजिकल मैपिंग करके इसका वैज्ञानिक प्रमाण प्रस्तुत किया है। इस्राइल व ब्रिटेन के वैज्ञानिकों ने एक इस्राइली महिला मरीज और उनके भाई के रक्त प्लाज्मा में एक दुर्लभ एंटीबॉडी का अध्ययन करके इसका पता लगाया। मरीज और उनके भाई में एफ-11 आर नामक विषिष्ट जीन पाया गया, और उनमें सामान्य एंटीजन अनुपस्थित थे। इस दुर्लभ आनुवंशिक स्थिति वाले व्यक्ति जब एंटीजन के संपर्क में आते हैं, तो वे एक विशेष एंटीबॉडी बनाते हैं जो लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स दोनों से बाइंड (संलग्न) हो सकती है।

एंटीबॉडीज का सटीक इलाज और प्रबंधन होगा : जामा ब्लड ग्रुप सिस्टम में एक ही हाई-प्रीवलेंस एंटीजन शामिल है। इससे साफ है कि यह एंटीजन दुनिया के लगभग सभी व्यक्तियों की लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स की सतह पर मौजूद होता है। इस खोज से मरीजों में लाल रक्त कोशिकाओं और प्लेटलेट्स दोनों को प्रभावित करने वाली एंटीबॉडीज का सटीक इलाज और प्रबंधन संभव होगा। अमर उजाला रिसर्च 

गलत रक्त चढ़ाने से नहीं जाएगी किसी की जान

एफ-11 आर एक विशिष्ट जीन है, जो मानव शरीर में जामा नामक प्रोटीन का निर्माण करता है। जब किसी दुर्लभ व्यक्ति के शरीर में यह व्यापक एंटीजन अनुपस्थित होता है, तो सामान्य खून चढ़ाने पर उनका इम्यून सिस्टम एंटीबॉडी बनाकर ट्रांसफ्यूज की गई लाल रक्त कोशिकाओं पर हमला कर देता है जिससे जानलेवा ट्रांसफ्यूजन रिएक्शन हो सकता है। इस नई जेनेटिक पहचान से अब डॉक्टर डीएनए टेस्ट से एनडब्ल्यूजे-नेगेटिव मरीजों और डोनर्स की तुरंत पहचान कर सकेंगे। इससे दुर्लभ मरीजों के इलाज और रक्तदान को पूरी तरह सुरक्षित बनाया जा सकेगा।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

लालबाग में गणपति पंडाल के पास हादसा:करंट लगने से आठ साल की बच्ची समेत दो की मौत; कई लोग घायल – Mumbai Lalbaug Ganpati Pandal Electrocution Two Dead Several Injured

Asian Games 2026 Live Updates:क्विंसी का कांस्य पदक मुकाबला शुरू; शूटिंग और वुशू के भी मुकाबले जारी – Asian Games 2026 Live Updates, Day 1: India’s Medal Hunt Begins, Wushu Shooting Live Updates Cricket Semifinal

सुर्खियां: रियाद पर हूतियों का मिसाइल हमला; सलमान खान को सीने में दर्द; सुपर अल-नीनो का बढ़ा खतरा – Top News 20 September 2026 Riyadh Houthis Attack Salman Khan Chest Pain-super El Nino

पश्चिम एशिया तनाव:ईरान ने अमेरिका के सामने सात शर्तें रखीं; सैन्य टकराव बढ़ने की आशंका के बीच एडवाइजरी जारी – West Asia Tension Us Alert Iran Seven Conditions Talks

प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन:समारोह में अनुपस्थित छात्रों से आईआईएम जम्मू ने पूछा क्यों नहीं आए; नोटिस – Iim Jammu Issues Notice To Students Absent From Pm’s Birthday Event, Asks Why They Did Not Attend.

शिमला:हिमाचल में दूसरी जगह काम कर रहे सभी कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति रद्द, कार्मिक विभाग ने चिट्ठी जारी की – Deputation Of All Employees Working At Other Locations In Himachal Cancelled.

Leave a Comment