एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज:मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत – Asian Games 2026 Opening Ceremony: Manu Bhaker, Pawan Sehrawat Lead Indian Contingent With Tricolour
{“_id”:”6aae65993d7ab4c28d0f179a”,”slug”:”asian-games-2026-opening-ceremony-manu-bhaker-pawan-sehrawat-lead-indian-contingent-with-tricolour-2026-09-19″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज: मनु भाकर और पवन सेहरावत ने थामा तिरंगा, ओपनिंग सेरेमनी में दिखी देश की ताकत”,”category”:{“title”:”Sports”,”title_hn”:”खेल”,”slug”:”sports”}}
आइची-नागोया में एशियन गेम्स 2026 का शानदार आगाज हो गया है। पालोमा मिजुहो स्टेडियम में आयोजित भव्य ओपनिंग सेरेमनी में पूरे एशिया के खिलाड़ी और अधिकारी एक मंच पर नजर आए। इसी दौरान भारतीय दल ने भी पूरे जोश और गर्व के साथ मार्च किया। दो ओलंपिक पदक जीत चुकीं भारतीय शूटर मनु भाकर और स्टार कबड्डी खिलाड़ी पवन सेहरावत हाथों में तिरंगा थामे भारतीय दल की अगुआई करते नजर आए। उनके पीछे भारतीय खिलाड़ियों का बड़ा दल शान से स्टेडियम में पहुंचा और इस खास पल का गवाह बना।
एशियन गेम्स 2026 में भारत पर एक नजर
501 भारतीय खिलाड़ी एशियन गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
36 खेलों में भारत के खिलाड़ी पदक के लिए चुनौती पेश करेंगे।
भारतीय दल में 260 से ज्यादा पुरुष और 230 से ज्यादा महिला खिलाड़ी शामिल हैं।
भारत के दल में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी सबसे युवा खिलाड़ी हैं।
55 वर्षीय घुड़सवार श्रुति वोरा सबसे उम्रदराज भारतीय खिलाड़ी हैं।
भारत के दल में 40 साल का उम्र का अंतर है, जो युवा जोश और अनुभव का शानदार मेल दिखाता है।
भारत हांगझोउ 2022 के 107 पदकों के रिकॉर्ड प्रदर्शन को दोहराने की चुनौती के साथ उतरेगा।
सात खेलों में लॉस एंजिलिस 2028 ओलंपिक के लिए सीधे क्वालिफिकेशन का मौका जुड़ा है।
ये सात खेल हैं, तीरंदाजी, हॉकी, स्क्वैश, टेनिस, सर्फिंग, नौकायन और ट्रायथलॉन।
एशियन गेम्स में भारत के दल में अनुभवी सितारों के साथ कई युवा प्रतिभाएं भी शामिल हैं।
आइची-नागोया में भारतीय खिलाड़ी पदकों की संख्या बढ़ाने के साथ अपनी नई पीढ़ी को बड़े मंच पर साबित करने की कोशिश करेंगे।