लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘कर लो ना थोड़ा…’, राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे फिल्मों और एक्टिंग के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं. वो अपनी बेहतरीन अभिनय के लिए जानी जाती हैं और उन्हें काफी पसंद किया जाता है. इसके साथ ही वो कई बार बेबाकी की वजह से भी सुर्खियों में आ जाती हैं. ऐसे में अब उन्होंने एक बार फिर से शॉकिंग खुलासा किया है और बताया कि कैसे उनके न्यूड सीन के बाद उनसे मेकर्स ने इनरवियर में एक्शन सीन की डिमांड की गई थी. चलिए बताते हैं अभिनेत्री ने क्या कुछ कहा.

दरअसल, राधिका आप्टे ने हाल ही में जूम से बात की और इस दौरान उन्होंने फिल्मों में न्यूड सीन करने और मेकर्स की डिमांड पर बात की. उन्होंने बताया कि इसके बाद लोगों ने परसेप्शन बना लिया था कि वो ऐसे सीन्स आसानी से कर लेंगी और ऐसी ही डिमांड उनसे की जाने लगी थी. 

यह भी पढ़ें: ‘मिर्जापुर द मूवी’ का दुनियाभर में बजा डंका, ‘भूत बंगला’ समेत 2026 की टॉप 6 फिल्मों को पछाड़ा

राधिका आप्टे का खुलासा

राधिका बताती हैं, ‘शुरुआत में मैंने 4-5 फिल्में ही की थी, जिसमें मैं पूरी तरह न्यूड सीन में भी नजर आई थी. बहुत से लोग सोचने लगे थे कि ये तो कर लेगी ना. मुझे उन्हें बताना है. मैं सच में नहीं करने वाली हूं. क्योंकि मैंने कर लिया है. मुझे और भी बातें पता है और मैं पूछना चाहती हूं आप ऐसा क्यों चाहते हैं? आप क्यों चाहते हैं कि मैं अभी उसे किस करूं? वो कहते हैं थोड़ा कर लो ना. बहुत से लोग मुझे यही जवाब देते हैं. आपको हैरान होगी.’
 
राधिका आप्टे ने आगे कहा था, ‘बस थोड़ी सी किसिंग, मतलब 15 सेकंड का इम्प्रोवाइजेशन. मैंने कहा, ‘सॉरी, क्या है?’

कर लो ना थोड़ा...', राधिका आप्टे से इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड

इनरवियर में हुई थी एक्शन सीन की डिमांड

इतना ही नहीं, राधिका आप्टे ने आगे बातचीत में बताया कि उनसे एक बार तो इनरवियर में एक्शन सीन की डिमांड की गई थी. वो बताती हैं, ‘एक सीन की शूटिंग करने के दौरान मुझसे पूछा गया था क्या तुम एक्शन सीक्वेंस कर सकती हो? क्या होगा अगर तुम शर्ट के बटन बंद ना करो? मैंने कहा ये एक्शन सीक्वेंस है तो शर्ट तो हिलेगी ही, है ना? ये तो बेसिक फिजिक्स है.’

यह भी पढ़ें: एक साल 4 फिल्में, 900 करोड़ से ज्यादा कलेक्शन, साउथ एक्ट्रेस ने बनाया 2026 में बड़ा रिकॉर्ड

राधिका आप्ट आगे कहती हैं, ‘उन्होंने कहा- क्या होगा अगर तुम इसे सिर्फ ब्रा और अंडरवियर में करो? मैंने कहा, आप मुझसे क्या करवाने की कोशिश कर रहे हैं?’

न्यूड सीन्स से कोई परेशानी नहीं- राधिका आप्टे

यही नहीं, राधिका आप्टे ने साल 2016 में भी न्यूड सीन्स को लेकर बात की थी. एक्ट्रेस ने पीटीआई से बातचीत के दौरान इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और कहा था कि उन्हें न्यूड सीन्स से कोई परेशानी नहीं है. वो कहती हैं, ‘मुझे इससे कोई परेशानी नहीं हुई. न्यूड सीन सामने आने से मैं परेशान नही हूं. मुझे इन सब बातों से कोई चिंता नहीं. मुझे पता था कि मुझे फिल्म के लिए न्यूड सीन करने होंगे. मैं ये देखकर हैरान हूं कि मीडिया इस पर किस तरीके से बात कर रहा है. मैं इन चीजों के बारे में ज्यादा नहीं सोचती.’

राधिका मानना था कि फिल्म इस सीन से कहीं ज्यादा है. वो कहती हैं, ‘ये कोई लीक हुई सीन नहीं है. फिल्म कई देशों में रिलीज हो चुकी है और नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है.’ बहरहाल, राधिका आप्टे के प्रोफेशनल फ्रंट के बारे में बात की जाए तो वो फिलहाल नेटफ्लिक्स की पॉपुलर सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज’ की तीसरे सीक्वल में नजर आ रही हैं. इसमें उनकी एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया है.



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment