
कृति खरबंदा ने ‘राज़ रीबूट’ से बॉलीवुड में कदम रखा था और अब उनके फिल्मी सफर को 10 साल पूरे हो चुके हैं. अभिनय के साथ वह अपने शानदार फैशन सेंस और खासकर साड़ी लुक्स के लिए भी पसंद की जाती हैं.

गहरे नीले रंग की सीक्विन साड़ी में कृति का ग्लैमरस अंदाज देखने को मिल रहा है. साड़ी की चमकदार डिटेलिंग और मैचिंग ब्लाउज ने उनके लुक को मॉडर्न और एलिगेंट टच दिया है.

मस्टर्ड येलो साड़ी में कृति का सादगी भरा और खूबसूरत अंदाज नजर आ रहा है. बारीक कढ़ाई, स्कैलप्ड बॉर्डर और मिनिमल स्टाइलिंग ने उनके पूरे लुक को बेहद आकर्षक बना दिया.

पेस्टल येलो साड़ी में कृति बेहद ग्रेसफुल दिखाई दे रही हैं. नाजुक फ्लोरल प्रिंट्स, सॉफ्ट स्ट्राइप्ड पैटर्न और हल्की जूलरी उनके लुक को फ्रेश और फेमिनिन टच दे रही है.

चमकदार लाल साड़ी में कृति का अंदाज बेहद आकर्षक और बोल्ड नजर आ रहा है. शिमरी फैब्रिक, ऑफ-शोल्डर ब्लाउज और वॉल्यूमिनस हेयरस्टाइल ने उनके लुक में ग्लैमर का तड़का लगा दिया.

स्ट्राइकिंग पिंक साड़ी में कृति ने अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींच लिया. टेक्सचर्ड ब्लाउज, साड़ी की नाजुक डिटेलिंग और स्टेटमेंट ईयररिंग्स ने उनके लुक को मॉडर्न और खूबसूरत बनाया.

खूबसूरत नीली साड़ी में कृति का लुक सॉफ्ट और एलिगेंट नजर आ रहा है. सफेद प्रिंट्स और स्कैलप्ड डिटेलिंग के साथ स्टेटमेंट ईयररिंग्स और स्लीक बन ने उनके अंदाज में और नजाकत जोड़ दी.

ड्रीमी आइस-ब्लू साड़ी में कृति बेहद आकर्षक नजर आ रही हैं. सीक्विन ब्लाउज, मोतियों जैसी बॉर्डर, सॉफ्ट वेव्स और मिनिमल एक्सेसरीज ने उनके इस लुक को ग्लैमरस और खूबसूरत फिनिश दी.
Published at : 18 Sep 2026 09:31 PM (IST)
बॉलीवुड फोटो गैलरी
[ad_2]
Source link


