लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

बिहार:भाजयुमो के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या, बंद कमरे में मिला शव; सिर के पीछे से मारी गई थी गोली – Bjym District General Secretary Shot Dead In Bihar’s Saharsa Body Found In Locked House

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

बिहार के सहरसा जिले में बेखौफ अपराधियों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के जिला महामंत्री की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना सदर थाना क्षेत्र के गौतम नगर, वार्ड नंबर 15 की है, जहां शुक्रवार दोपहर एक बंद मकान से भाजयुमो नेता का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।

आशंका जताई जा रही है कि हत्या बुधवार की रात ही की गई थी। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 26 वर्षीय अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा के रूप में हुई है। वह भाजयुमो के जिला महामंत्री थे। अभिजीत मूल रूप से सुपौल जिले के गढ़बरुआरी, वार्ड नंबर 5 के रहने वाले थे और सहरसा के गौतम नगर स्थित अपने निजी मकान में रहते थे।

दो दिन से नहीं उठ रहा था फोन, खिड़की से झांका तो उड़े होश

भाजयुमो के जिलाध्यक्ष सुरजीत सिंह कुशवाहा ने बताया कि अभिजीत का फोन पिछले दो दिनों से नहीं उठ रहा था। शुक्रवार को जब उनका एक दोस्त घर पहुंचा और आवाज दी, तो अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। खिड़की से झांककर देखा गया तो अभिजीत बेडरूम में अचेत पड़े थे और उनके चेहरे पर तकिया ढका हुआ था। अनहोनी की आशंका होते ही तुरंत सदर थाना पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जब मुख्य दरवाजा तोड़ा, तो अंदर का नजारा खौफनाक था। कमरे से तेज बदबू आ रही थी और अभिजीत खून से लथपथ मृत पड़े थे।

सिर के पीछे से मारी गई गोली, करीबी पर गहराया शक

स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने अभिजीत के सिर के पीछे से गोली मारी थी, जो उनकी दाहिनी आंख को चीरती हुई बाहर निकल गई। माना जा रहा है कि इस जघन्य हत्याकांड में कोई बेहद करीबी शामिल हो सकता है। आशंका है कि हत्यारे पहले घर के अंदर आए, बातचीत की और मौका पाकर गोली मार दी। इसके बाद वे घर के पिछले दरवाजे से निकले और बाउंड्री वॉल के पास कुर्सी लगाकर दीवार फांदकर फरार हो गए।

माता-पिता का पहले ही हो चुका है निधन

पारिवारिक पृष्ठभूमि की बात करें तो अभिजीत के पिता हर्षवर्धन सिंह, जो इंजीनियर थे, का निधन वर्ष 2018 में कैंसर से हो गया था, जबकि मां का देहांत 2017 में ही एक बीमारी की वजह से हो गया था। अभिजीत दो भाइयों में बड़े थे। उनका छोटा भाई फिलहाल दिल्ली में रहकर यूपीएससी की तैयारी कर रहा है। जानकारी के अनुसार, अभिजीत पर पूर्व में कुछ आपराधिक मामले भी दर्ज थे। अभिजीत के चाचा अवधेश कुमार सिंह ने कहा कि परिवार को घटना की सूचना अचानक मिली। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर हत्यारों को अविलंब गिरफ्तार करने की मांग की है।

ये भी पढ़ें- बिहार में बड़ा हादसा : अनियंत्रित गाड़ी ने बाइक को उड़ाया, नहर में डूबी; तीन युवकों की मौत

क्या कहती है पुलिस?


वहीं, पूरे मामले पर सहरसा के एसडीपीओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मृतक अभिजीत के सिर में गोली लगी है। शुरुआती पूछताछ और जांच में यह बात सामने आई है कि वह किसी पार्टी में शामिल होने गए थे। घटनास्थल पर एफएसएल की टीम को बुलाकर वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले के हर पहलू की गहराई से जांच की जा रही है। जल्द ही हत्यारों को बेनकाब किया जाएगा।

 

घटनास्थल पर पुलिस व भीड़। मृतक (फाइल फोटो)

अभिजीत सिंह राजपूत उर्फ राजा की गोली मारकर हत्या कर दी गई, घटनास्थल पर खड़े ्स्थानीय लोग।

 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

यूपी:मुरादाबाद में विद्यार्थियों के वोट से चुने गए 114 शिक्षक, अमर उजाला के मंच पर 20 को होंगे सम्मानित – Up: 114 Teachers Elected By Students In Moradabad To Be Felicitated On The Amar Ujala Platform On The 20th

सड़क में धंस गए कार के पहिए:चालक को भारी पड़ी चालाकी, बैरिकेडिंग के बगल से बढ़ा दी गाड़ी; बुलानी पड़ी जेसीबी – Car Tyres Sank Into Road Vehicle Drove Onto Wet Mortar

नीट परीक्षा:पेपर लीक रोकने की तैयारियां परखेंगे सुप्रीम कोर्ट के जज, एनटीए ऑफिस जाने की जताई इच्छा – Neet-ug: Sc Judges May Inspect Nta’s New Facilities To Check Paper Leak Prevention Measures

लंदन से लौटे डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे:ब्रिटिश एयरवेज की फ्लाइट में भूले आईफोन, रात 3 बजे एयरपोर्ट पर मची खलबली – Eknath Shinde Iphone Lost British Airways Flight Mumbai Airport Police Recovered Phone

मोगा में गैंगवार की साजिश नाकाम:पंजाबी गायक गिल मानूके समेत पांच गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद – Police Arrested Five Miscreants With Weapons In Nihal Singh Wala

भारत में थ्रेड्स पर आया पैरेंटल सुपरविजन फीचर: समय सीमा से स्लीप मोड तक, माता-पिता को मिलेंगे कौन से कंट्रोल? – Meta Rolls Out Threads Parental Supervision Tools In India To Boost Teen Online Safety

Leave a Comment