लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

ये हैं 2026 की 9 सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्में, जिन्हें देखकर दर्शकों ने पीटा माथा

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 2026 के करीब 9 महीने होने वाले हैं. हमेशा के जैसे ही हर साल भी सैकड़ों फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं. आपने इस साल एक से बढ़कर एक फिल्में देखी. इसमें कुछ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर गईं तो कुछ ने कमाई के मामले में ऐसे रिकॉर्ड बना दिए, जो इतिहास में दर्ज हो गए. ऐसे में आज आपको 2026 की उन फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिसे देखने के बाद बॉक्स ऑफिस पर दर्शकों ने अपना माथा पीट लिया था. चलिए बताते हैं उनके बारे में… 

हैवान (Haiwaan)

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ को मिला जुला रिएक्शन मिला. फिल्म ‘हनुमान अंश’ के बीच बॉक्स ऑफिस पर खास परफॉर्म नहीं कर पाई. ये 7 दिनों में 10 करोड़ का भी बिजनेस नहीं कर पाई थी. दर्शकों ने इस फिल्म को देखने के बाद माथा पीट लिया. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के 7 दिनों में 9.74 करोड़ का कलेक्शन किया. हालांकि, फिल्म में सैफ अली खान की एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया था लेकिन अक्षय को स्क्रीन पर देख लोग काफी निराश हुए थे.

Haiwaan (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘धुरंधर 2’ का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

एक दिन (Ek Din)

आमिर खान के बेटे जुनैद खान और साई पल्लवी पहली बार फिल्म ‘एक दिन’ के जरिए स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आए थे. लेकिन फिर भी ये नया पेयर बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 5.50 करोड़ वर्ल्डवाइड और इंडिया में 4.30 करोड़ का बिजनेस किया था. फिल्म में जुनैद की एक्टिंग दर्शकों को प्रभावित नहीं कर पाई थी और ये मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई थी.

Ek Din (2026) - IMDb

बंदर (Bandar)

बॉबी देओल की फिल्म ‘बंदर’ को भी दर्शकों की ओर से नेगेटिव रिव्यू मिले थे. इसमें उनकी एक्टिंग लीक से हटकर थी लेकिन फिर भी वो दर्शकों को थिएटर तक खींचने में कामयाब नहीं हो पाए थे. फिल्म को नेगेटिव रिव्यू का घाटा सहना पड़ा था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 4.97 करोड़ और इसका इंडिया नेट कलेक्शन 4.20 करोड़ रहा था.

Bandar (2025) - IMDb

हैप्पी पटेल (Happy Patel)

फिल्म ‘हैप्पी पटेल’ भी बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं कर पाई थी. फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया था और ये मेकर्स के लिए घाटे का सौदा साबित हुई थी. फिल्म की कहानी ऐसी थी कि लोगों ने अपना माथा पीट लिया था. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 7.36 करोड़ और इंडिया नेट कलेक्शन 6.21 करोड़ रहा था. 

Happy Patel: Khatarnak Jasoos (2026) - IMDb

यह भी पढ़ें: दिशा सालियान केस के सवाल पर भागीं रिया चक्रवर्ती, CBI ने दर्ज की है FIR

टोस्टर (Toaster)

राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की फिल्म ‘टोस्टर’ को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था. फिल्म व्यूज के लिहाज से हिट थी लेकिन क्रिटिकली फ्लॉप साबित हुई थी. इसे दर्शकों से खास रिस्पांस नहीं मिला था. सान्या और राजकुमार की एक्टिंग लोगों को खास प्रभावित नहीं कर पाई थी. इसे क्रिटिक्स और ऑडियंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. 

Toaster (2026) - IMDb

तू या मैं (Tu Ya Main)

आदर्श गौरव और शनाया कपूर स्टारर फिल्म ‘तू या मैं’ एक सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म है लेकिन फिल्म बुरी तरह से बॉक्स ऑफिस पर पिटी थी. शनाया कपूर और आदर्श की एक्टिंग के साथ ही इसकी कहानी भी लोगों को प्रभावित नहीं कर पाई थी. सैकनिल्क के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड 8.47 करोड़ तो इंडिया नेट कलेक्शन 7.31 करोड़ रहा था. 

Tu Yaa Main (2026) - IMDb

राहु केतु (Rahu Ketu)

फिल्म ‘राहु केतु’ एक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें राहु केतु के साथ वरुण शर्मा लीड रोल में थे. लेकिन फिर भी ये थिएटर पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने वर्ल्डवाइड 7.60 करोड़ तो इंडिया में 6.42 करोड़ का बिजनेस किया था. एक्स पर फिल्म को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी और बहुत से यूजर्स ने इसे कॉमेडी नहीं टॉर्चर बताया था.

Rahu Ketu (2026) - IMDb

आखरी सवाल (Aakhri Sawal)

संजय दत्त स्टारर फिल्म ‘आखरी सवाल’ को भी एक्स पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास प्रदर्शन भी नहीं कर पाई थी. मूवी बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ की भी कमाई नहीं कर पाई. सैकनिल्क के अनुसार, इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 3.54 करोड़ तो इंडिया नेट कलेक्शन 2.94 करोड़ रहा था. संजय दत्त इस फिल्म में अपनी एक्टिंग से दर्शकों को खास प्रभावित नहीं कर पाए थे. 

Aakhri Sawal (2026) - IMDb

गिन्नी वेड्स सनी 2 (Ginny Weds Sunny 2)

बॉलीवुड फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2′ बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई थी. इसमें अविनाश तिवारी और एक्ट्रेस मेधा शंकर लीड रोल में नजर आई थीं. मेधा की ये ’12वीं फेल’ के बाद दूसरी फिल्म थी लेकिन उन्हें फर्स्ट मूवी के जैसा रिस्पांस नहीं मिल पाया था. इनका नया पेयर भी दर्शकों को थिएटर तक नहीं खींच पाया था. सैकनिल्क के अनुसार, इसका ग्रॉस कलेक्शन 1.85 करोड़ तो इंडिया नेट कलेक्शन 1.58 करोड़ था.

Ginny Wedss Sunny 2 (2026) - IMDb



Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment