मिडिल ईस्ट में संघर्ष कम होता नहीं दिख रहा है. अमेरिका-ईरान युद्ध कई महीने बीत जाने के बाद भी खत्म नहीं हो सका है. इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान आया है. ट्रंप ने कहा कि ईरान युद्ध में वो एक बड़े मोड़ पर हैं और अब तय करना है कि क्या संघर्ष खत्म करने के लिए ईरान पर फिर से बड़े पैमाने पर हमले शुरू करने हैं. उन्होंने कहा, “मुझे बड़े फैसला लेना है कि क्या मैं अंदर जाकर उन्हें तबाह कर दूं या नहीं?” ट्रंप ने Axios संग एक इंटरव्यू में ये बातें कहीं.
ट्रंप का यह बयान UNGA के दौरान सऊदी अरब, UAE, कतर, बहरीन, कुवैत और ओमान के नेताओं के साथ होने वाली बैठक से पहले आया. ट्रंप का फैसला ही अब युद्ध के अगले चरण को तय करेगा. बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने अगस्त में सऊदी तेल ठिकानों पर ईरानी जवाबी हमले की चिंता के कारण बड़े ऑपरेशन रोक दिए थे और तब से नौसैनिक नाकाबंदी, प्रतिबंध और होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर फोकस किया है.
अमेरिकी नाकेबंदी को लेकर क्या बोले ट्रंप
वहीं दूसरी ओर अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन को इस साल के अंत तक युद्ध के मद्देनजर सेना का स्तर बनाए रखने का आदेश दिया गया है. ट्रंप का दावा है कि नाकेबंदी से ईरान का तेल निर्यात पूरी तरह रुका है और तेहरान अब भी डील चाहता है, लेकिन अधिकारियों का कहना है कि मौजूदा दौर में ना युद्ध और ना ही शांति की स्थिति टिकाऊ है और मिडटर्म के बाद बड़े ऑपरेशन फिर से शुरू हो सकते हैं.
ग्राहम बिल पास
व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने न्यूज एजेंसी एएनआई को ग्राहम बिल की समय-सीमा के बारे में बताया कि राष्ट्रपति इस बिल पर हस्ताक्षर करने की योजना बना रहे हैं. अमेरिकी कांग्रेस ने रूस और ईरान पर कड़े प्रतिबंध लगाने वाला बिल पास कर दिया है. आधिकारिक तौर पर इसे ‘लिंडसे ओ. ग्राहम सैंक्शनिंग रशिया एंड ईरान एक्ट ऑफ़ 2026’ नाम दिया गया है और इसे अमेरिकी हाउस में 262-159 वोटों से मंजूरी भी मिल गई है.
ये भी पढ़ें
इमरान खान की रिहाई के लिए PTI करेगी लॉन्ग मार्च, छावनी में तब्दील इस्लामाबाद शहर


