टीवी रियलिटी शो ‘राइज एंड फॉल’ का पहला सीजन काफी पसंद किया गया था और अब जल्द ही इसका दूसरा सीजन भी आने वाला है. शो में कुल 15 कंटेस्टेंट होने वाले हैं और फिलहाल चार नामों पर मुहर लग चुकी है. इनमें से दो नाम राजनीति से जुड़े हुए हैं और एक नाम का गहरा रिश्ता सिनेमा से भी है. ये दो नाम है स्वरा भास्कर और शहजाद पूनावाला के. हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर ‘राइज एंड फॉल’ के दूसरे सीजन के इन दोनों कंटेस्टेंट्स के पास कितनी दौलत है और दोनों में से आखिर कौन ज्यादा अमीर हैं?
शहजाद पूनावाला की नेटवर्थ
शहजाद पूनावाला राजनीति का एक मजबूत और बड़ा नाम है. बता दें कि शहजाद कुछ दिनों पहले तक भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे. उन्होंने सालों तक भाजपा के लिए प्रवक्ता के रूप में काम किया, हालांकि हाल ही में शहजाद ने भारतीय जनता पार्टी का दामन छोड़ दिया था. भाजपा छोड़ने के कुछ दिनों बाद अब वो राइज एंड फॉल में आ रहे हैं.

38 साल के शहजाद पूनावाला राजनेता होने के अलावा पेशे से वकील भी हैं. वो राजनीतिक टीवी डिबेट्स का मशहूर चेहरा हैं. शहजाद अपनी उम्र के राजनेताओं में सबसे अमीर में से एक हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी नेटवर्थ 65 करोड़ रुपये तक है.
ये भी पढ़ें: ‘मैं डाइट पर हूं’, रणबीर कपूर ने नहीं खाया गणपति पूजा का प्रसाद, भड़के लोग बोले- ‘रामायण फ्लॉप होगी’
स्वरा भास्कर की नेटवर्थ
अब बात करते हैं एक्ट्रेस स्वरा भास्कर की नेटवर्थ की. 38 वर्षीय स्वरा भास्कर डेढ़ दशक से बॉलीवुड में काम कर रही हैं और वो सोशल एक्टिविस्ट भी हैं. स्वरा ने बॉलीवुड में अपनी शुरुआत बतौर सपोर्टिंग एक्ट्रेस साल 2009 की फिल्म ‘मधोलाल कीप वॉकिंग’ से की थी.

स्वरा को पहली बड़ी पहचान साल 2011 की फिल्म ‘तनु वेड्स मनु’ से मिली थी. उन्होंने बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू साल 2013 की फिल्म ‘लिसन… अमाया’ से किया था. MensXp की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेत्री की टोटल नेटवर्थ 41 करोड़ रुपये है. एक फिल्म के लिए 4 से 5 करोड़ तक लेने वाली स्वरा की कमाई सोशल मीडिया और विज्ञापनों के जरिए भी होती है. उनके पास BMW X1 जैसी लग्जरी कार के अलावा मुंबई और दिल्ली में आलीशान घर भी है.
ये भी पढ़ें: पीएम मोदी को भाई मानती थीं लता मंगेशकर, कहा था- ‘उ, नका ध्यान लोगों के लिए कुछ करने पर रहता है’

