लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

‘रामायण’ का टीजर देख करण जौहर ने बांधे रणबीर कपूर की तारीफों के पुल, आलिया- ऋतिक समेत सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---


साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ का पहला टीजर आज ही रिलीज हुआ है. इस भव्य टीजर में रणबीर कपूर की दिव्य झलक पाकर हर कोई हैरान रह गया है. अब ये टीजर देखने के बाद फिल्म की रिलीज का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है. हालांकि  ये इंतजार अभी थोड़ा लंबा है, ये फिल्म रिलीज होने में अभी कुछ महीने बाकी हैं. ये टीजर केवल ऑडियंस या रणबीर के फैंस ही नहीं बल्कि कई सेलेब्स को भी बहुत पसंद आया और उन्होंने इसकी जमकर तारीफ की है.

करण जौहर नहीं कर पा रहे इंतजार 
टीजर की रिलीज के बाद करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ‘रामायण’ के टीजर और रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की. उन्होंने इसे शेयर करते हुए लिखा, ‘इंतजार नहीं कर सकता. रणबीर कपूर ने भगवान राम के स्वरूप को दिव्य श्रद्धा और पवित्रता के साथ निभाया है. अपना नाम सुनकर जो आखिर में पलटे थे, वो इस शानदार ‘फर्स्ट लुक’ का सबसे बेहतरीन और यादगार हिस्सा था.’

रामायण' का टीजर देख करण जौहर ने बांधे रणबीर कपूर की तारीफों के पुल, आलिया- ऋतिक समेत सेलेब्स ने दिया ऐसा रिएक्शन

सिद्धार्थ आनंद को पसंद आया टीजर
फिल्मेकर सिद्धार्थ आनंद ने इस टीजर को देखने के बाद ट्वीट किया और उसमें लिखा, ‘शानदार! मेरे लिए तो रणबीर ने भगवान राम के किरदार में जान डाल दी है. मैं इस साल रामायण के साथ सबसे बड़ी स्क्रीन पर दिवाली मनाने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं! नितेश सर, आपकी कला सचमुच कमाल की है. नमित, आपने अपना वादा पूरा कर दिखाया है.’

रिद्धिमा कपूर साहनी ने की तारीफ
वहीं रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने भी अपने भाई की फिल्म के टीजर से एक स्क्रीनशॉट शेयर किया है. जिसमें रणबीर कपूर राजा राम के किरदार में नजर आ रहे हैं. इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘रामायण, जय श्री राम.’

नीतू कपूर और आलिया ने शेयर किया टीजर
रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर और उनकी पत्नी आलिया भट्ट ने भी इस टीजर वीडियो को शेयर किया है. इसे शेयर करते हुए नीतू ने कैप्शन में लिखा, ‘रामा’. इसके साथ धनुष और हाथ जोड़ने वाली इमोजी भी शेयर की. वहीं आलिया भट्ट के पोस्ट पर ऋतिक रोशन समेत कई सेलेब्स ने भी इस फिल्म की जमकर तारीफ की है.

बता दें कि ये फिल्म इसी साल अक्टूबर के महीने में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस को बड़ी ही बेसब्री से इंताजर है. फिल्म में साईं पल्लवी, फैजल मलिक, सनी देओल, रवि दुबे जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं.





Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

The Kerala Story 2 BO Lifetime: ‘द केरल स्टोरी 2’ का थिएट्रिकल सफर हुआ खत्म, जानें- कितना रहा लाइफटाइम कलेक्शन और कितना कमाया मुनाफा?

Bhooth Bangla: ‘भूत बंगला’ पर चली सीबीएफसी की कैंची, काटे गए 63 सीन, जानें- अक्षय कुमार की फिल्म का रनटाइम और रेटिंग

पति के निधन के बाद पहली सालगिरह पर भावुक हुईं प्रिया सचदेव, शेयर की अनदेखी तस्वीरें

हाथों में हाथ थामे Kirti Kulhari ने रोमांटिक अंदाज में बॉयफ्रेंड Rajiv Siddhartha को किया बर्थडे विश, तस्वीरों में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

‘गुड बॉय माय लव’, दादी आशा भोसले के निधन पर टूटी जनाई भोसले, भारी मन से बयां किया दर्द

IPL 2026: Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

Leave a Comment