लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में फिर बदलेगा मौसम:50 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं; बारिश का अलर्ट – Delhi-ncr-north-india-rain-alert-strong-winds-lightning-imd-weather-update

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

उत्तर-पश्चिम भारत में एक बार फिर मौसम बदलने वाला है। दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे उत्तर भारत में बृहस्पतिवार तड़के से दो-तीन दिनों तक भारी बारिश के साथ 40-50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने व कुछ जगहों पर बिजली गिरने का अनुमान है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक, उत्तरी हरियाणा व आसपास के क्षेत्रों में निचले क्षोभमंडल स्तर पर चक्रवात के रूप में तेज हवाएं चल रही हैं। पंजाब और राजस्थान में एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय है। गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र में भी कम दबाव का क्षेत्र बना है। मौसम संबंधी इन प्रणालियों के चलते दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा,  गुरुग्राम के साथ हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ में 20 सितंबर तक बारिश होने का अनुमान है। पश्चिमी यूपी और पश्चिमी राजस्थान में 19 सितंबर तक, जबकि पूर्वी यूपी में 21 सितंबर तक छिटपुट बारिश हो सकती है। 

पहाड़ी इलाकों में भारी बारिश के आसार

आईएमडी ने ताजा बुलेटिन में कहा-पहाड़ी क्षेत्रों जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान व मुजफ्फराबाद में गुरुवार को भारी बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली भी गिर सकती है। हिमाचल और उत्तराखंड में 22 सितंबर तक बारिश का अनुमान है। उत्तराखंड में गरज के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। वहीं, जम्मू-कश्मीर के रामबन जिले में गुरुवार सुबह आंधी के साथ भारी बारिश हुई।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

सोमी अली:’महिला का शरीर कोई पब्लिक प्रॉपर्टी नहीं’; कैटरीना की बॉडी शेमिंग पर भड़कीं सलमान की एक्स, क्या कहा? – Somy Ali Defends Katrina Kaif From Postpartum Weight Shaming After Appearance At Ambani ganesh Chaturthi Event

कौन हैं नमन धीर और आकिब नबी?:वेस्टइंडीज के खिलाफ पहली बार वनडे टीम में मिली जगह, ऐसा है दोनों का रिकॉर्ड – Ind Vs Wi: Naman Dhir And Aqib Nabi Get First Odi Call-up, Know Their Cricket Records

यूपीएससी:इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा 2027 का नोटिस जारी, आज से आवेदन शुरू; कितनी वैकेंसी, क्या है अंतिम तिथि? – Upsc Ese 2027 Notification Out: Apply For 480 Engineering Posts By October 6

यूपी:कांग्रेस को 45 से 50 सीट से ज्यादा नहीं देने के मूड में है सपा, इस आधार पर टिकट बांटने की है तैयारी – Up: Sp Is In No Mood To Give More Than 45 To 50 Seats To Congress, Preparing To Distribute Tickets On This Bas

आज का राशिफल :वृषभ, सिंह और मीन राशि वालों को मिल सकता है बड़ा लाभ, नौकरी-व्यापार में बनेंगे तरक्की के योग – Today Prediction Horoscope Of 17 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

राजस्थान में बारिश के बीच मौसम ने क्यों बदली करवट; मानसून की विदाई से पहले क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? – Rajasthan Weather: Why Has The Weather Suddenly Changed, And What Comes Next Before The Monsoon Bids Farewell?

Leave a Comment