लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले 7 बल्लेबाज, होश उड़ा देगी लिस्ट

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

IPL का नाम आते ही चौकों-छक्कों की बारिश याद आ जाती है. इस लीग में कई ऐसे बल्लेबाज आए, जिन्होंने अपनी पावर हिटिंग से गेंदबाजों की नींद उड़ाई और स्टेडियम में बैठे फैंस को खूब एंटरटेन किया. लेकिन क्या आप जानते हैं कि IPL इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज कौन हैं. 

इस मामले में वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज क्रिस गेल सबसे ऊपर हैं. गेल ने अपने IPL करियर में 357 छक्के लगाए हैं. उनकी तूफानी बल्लेबाजी के सामने बड़े-बड़े गेंदबाज भी परेशान नजर आते थे. यही वजह है कि लंबे समय से उनका नाम IPL के सबसे बड़े छक्केबाज के तौर पर सबसे ऊपर बना हुआ है.

यह भी पढ़े: टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 7 बल्लेबाज, नंबर-1 पर हैरान करने वाला नाम

रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर

भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं. रोहित के नाम IPL में 323 छक्के दर्ज हैं. लंबे समय तक IPL खेलने और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने का फायदा उन्हें इस रिकॉर्ड में भी मिला है.

विराट कोहली इस में तीसरे नंबर पर हैं. उनके नाम IPL में 312 छक्के हैं. कोहली आमतौर पर अपनी क्लासिक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन IPL में उन्होंने जरूरत पड़ने पर खूब बड़े शॉट भी लगाए हैं.

धोनी और डिविलियर्स भी टॉप-5 में

चेन्नई सुपर किंग्स के दिग्गज एमएस धोनी 264 छक्कों के साथ चौथे नंबर पर हैं. वहीं दक्षिण अफ्रीका के पूर्व बल्लेबाज एबी डिविलियर्स ने IPL में 251 छक्के लगाए हैं और वो 5वें नम्बर पर हैं.

संजू और वॉर्नर भी टॉप-7 में

इस लिस्ट में संजू सैमसन 243 छक्कों के साथ 6 नंबर पर हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर के नाम 236 छक्के हैं और वो 7वें नम्बर पर मौजूद हैं.

इस तरह IPL इतिहास के सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप-7 बल्लेबाजों में भारत के 4 खिलाड़ी शामिल हैं. वहीं क्रिस गेल अब भी 357 छक्कों के साथ सबसे आगे हैं.

यह भी पढ़े: दिल्ली में तीसरा T20 खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? कप्तान श्रेयस अय्यर ने बताया

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment