नौकरी जाने के बाद आमतौर पर लोग परिवार के साथ समय बिताते हैं या नई नौकरी की तलाश में जुट जाते हैं, लेकिन गुरुग्राम के एक शख्स ने अपनी नौकरी जाने की बात माता-पिता से छिपाए रखा और रोज की दिनचर्या को पहले जैसा ही बनाए रखा. वह अब भी हर सुबह करीब 9 बजे घर से ऐसे निकलता है, जैसे ऑफिस जा रहा हो.
शख्स के मुताबिक, वह गुरुग्राम की साइबर सिटी स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में करीब सात साल से काम कर रहा था. 10 सितंबर को उसकी नौकरी चली गई. इसके बाद उसने परिवार को इस बारे में बताने के बजाय रोज घर से निकलने का सिलसिला जारी रखा.
Starbucks में बैठकर करता है नौकरी की तलाश

Reddit पर अपनी कहानी साझा करते हुए शख्स ने बताया कि वह अपना निजी लैपटॉप लेकर घर से निकलता है. इसके बाद वह Starbucks में कई घंटे बिताता है. वहां नई नौकरियों के लिए आवेदन करने के साथ-साथ Python सीखने पर भी समय दे रहा है. उसने बताया कि घरवालों को अभी तक यह पता नहीं चला है कि उसके पास अब ऑफिस वाला लैपटॉप नहीं है. शाम करीब 5 बजे तक वह वापस घर लौट आता है.
यह भी पढे़ें- पेट्रोल पंपों पर UPI विवाद, डीलरों ने वित्त मंत्री को लिखा पत्र, कहा- हटाएं चार्ज
जरूरतमंद बच्चों को भी पढ़ाता है
नौकरी तलाशने और नई स्किल सीखने के अलावा वह अपना समय जरूरतमंद बच्चों को पढ़ाने में भी लगा रहा है. उसने बकाया है कि वह वसंत कुंज और हौज खास में बच्चों को पढ़ाता है. हालांकि, नौकरी जाने की बात परिवार से छिपाकर रखना उसके लिए आसान नहीं है. शख्स ने अपनी स्थिति को बेहद थकाने वाली ‘डबल लाइफ’ बताया और कहा कि उसे नहीं पता कि वह इस तरह की दिनचर्या कब तक जारी रख पाएगा.
सोशल मीडिया पर लोगों ने शेयर किए अनुभव
Reddit पर पोस्ट सामने आने के बाद कई यूजर्स ने अपने अनुभव साझा किए. कुछ लोगों ने उसे परिवार से बात करने और उनका सहयोग लेने की सलाह दी, जबकि कुछ ने नौकरी तलाशने के दौरान खुद को व्यस्त रखने के उसके तरीके की सराहना की.
यह भी पढे़ें- अगस्त में 58% गिरा सोने का आयात, लोगों ने मानी PM मोदी की बात या कारण कुछ और?
यह भी देखें-

