प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। बधाई संदेश में प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम धामी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख और दीर्घ आयु की कामना की। राष्ट्र व समाज के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों से उनके जीवन में यश और गौरव की कामना करते हुए पीएम ने कहा कि उनके अनुभव, समर्पण, दूरदर्शिता से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़े। उन्होंने कहा कि आज देश शक्ति की सप्तधारा के संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है। ऐसे में प्रदेश में सामर्थ्य, संसाधनों और जनशक्ति को नए आयाम देने का प्रयास अहम है। इस दिशा में सीएम धामी के सक्रिय योगदान की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।
मुख्यमंत्री के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर यमकेश्वर स्थित शिव मंदिर में आज 16 सितंबर को यमकेश्वर मंडल भाजपा संगठन की ओर से विशेष पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और यज्ञ का आयोजन किया जाएगा। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने बताया कि मुख्यमंत्री धामी के स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना को लेकर आयोजित धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से सेवा संकल्प माह और आशीर्वाद दीया कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से सेवा और जनकल्याण के संकल्प को आगे बढ़ाया जाएगा।
किशाऊ बांध परियोजना: यूपी-उत्तराखंड समेत छह राज्यों के सीएम ने किए समझौते पर हस्ताक्षर, अमित शाह रहे मौजूद