लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

जमानत मांगने पहुंचे थे निलंबित डीआईजी:सुप्रीम कोर्ट हो गया सख्त; सीजेआई बोले- 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला – Sc Dismisses Bail Plea Suspended Dig Harcharan Singh Bhullar Cji Remarks Clear Case Dismissal From Service

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

सुप्रीम कोर्ट ने भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार पंजाब पुलिस के निलंबित डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई चार सप्ताह के लिए टाल दी। भुल्लर की दूसरी जमानत याचिका पर सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को बेहद सख्त टिप्पणी की और इसे ‘100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला’ बताया और संकेत दिया कि महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद जमानत पर विचार किया जा सकता है। भुल्लर को पिछले साल अक्टूबर में भ्रष्टाचार के एक मामले में सीबीआई ने गिरफ्तार किया था।

चार सप्ताह बाद होगी अगली सुनवाई

मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची तथा न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मामले को चार सप्ताह बाद सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। पीठ ने संकेत दिया कि कुछ महत्वपूर्ण गवाहों के बयान दर्ज होने के बाद ही जमानत याचिका पर विचार किया जाएगा। सुनवाई के दौरान CJI ने टिप्पणी की, ‘यह 100 फीसदी बर्खास्तगी का मामला है! आप अभी बर्खास्तगी चाहते हैं या बाद में?’ 

वकील ने बताई महत्वपूर्ण गवाहों की स्थिति

भुल्लर की ओर से पेश वकील ने अदालत को बताया कि शिकायतकर्ता और कुछ महत्वपूर्ण गवाहों से अभी पूछताछ नहीं हुई है, जबकि कुछ अन्य गवाहों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। भुल्लर ने 10 अगस्त को पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट द्वारा उनकी जमानत याचिका खारिज किए जाने के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है।

अप्रैल में SC ने हाईकोर्ट जाने की दी थी छूट

इससे पहले 10 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में भुल्लर की जमानत याचिका पर सीधे सुनवाई करने से इनकार कर दिया था। हालांकि, शीर्ष अदालत ने उन्हें यह छूट दी थी कि यदि दो महीने के भीतर मामले की सुनवाई शुरू नहीं होती है, तो वह जमानत के लिए हाई कोर्ट का रुख कर सकते हैं।

रिश्वत मांगने का लगाया गया था आरोप

पिछले साल अक्टूबर में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि उस समय रोपड़ रेंज के DIG के पद पर तैनात भुल्लर ने सरहिंद थाने में दर्ज एक FIR में अनुकूल कार्रवाई कराने के लिए एक निजी बिचौलिए के जरिए कथित तौर पर अवैध रकम की मांग की थी। शिकायत के आधार पर FIR दर्ज की गई और 16 अक्टूबर को चंडीगढ़ में जाल बिछाया गया। इस दौरान एक सह-आरोपी को कथित तौर पर मांगी गई रिश्वत की रकम में से पांच लाख रुपये स्वीकार करते हुए गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद भुल्लर को भी इस मामले में गिरफ्तार कर लिया गया।

ये भी पढ़ें: दिशा सालियान केस: एफआईआर में नाम आने पर सूरज पंचोली ने दी प्रतिक्रिया; सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट

जनवरी में विशेष CBI अदालत ने भी जमानत की खारिज

बाद में जनवरी में चंडीगढ़ की विशेष CBI अदालत ने भुल्लर की जमानत याचिका खारिज कर दी थी। अब उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट से जमानत नहीं मिलने के बाद एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। 

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

गुरुग्राम हिट एंड रन केस:’मैंने तो डर के मारे…’, बाइक राइडर सिया ने बताई पूरी कहानी; पिता बोले-वो घबराई हुई – Gurugram Hit-and-run Case I Did It Out Of Fear Bike Rider Siya Tells Her Side Of Full Story Of Incident

आठवीं बार एशिया कप जीतकर भी भारत की चिंता क्यों बढ़ी?:मध्यक्रम की खामोशी ने छोड़े सवाल; फील्डिंग भी कठघरे में – Women’s Asia Cup 2026: Shafali Verma Shines As India’s Middle-order And Fielding Woes Persist

कर्नाटक में दो हादसों में सात की मौत:फ्रिज फटने से चार लोगों ने गंवाई जान, दूध टैंकर की टक्कर में तीन की मौत – Two Accidents In Karnataka: Four Lost Lives Refrigerator Exploded Three Died Collision Involving Milk Tanker

दिशा सालियान केस:’मेरा कोई लेना-देना नहीं’; एफआईआर में नाम आने पर सूरज पंचोली का पोस्ट; सफाई में क्या बोले? – Sooraj Pancholi Reacts To Cbi Names Him In Fir In Sushant Singh Rajput Ex-manager Disha Salian Death Case

मदीना में मिला 11 करोड़ टन यूरेनियम भंडार:सऊदी अरब के दावे से हलचल, क्या पूरा होने जा रहा एमबीएस का सपना? – Saudi Arabia Claim 110 Million Tonnes Of Uranium & Rare Earth Metal Reserves Found In Medina

राष्ट्रीय इंजीनियर दिवस:’सपनों को हकीकत में बदलते हैं’, पीएम मोदी की भारत रत्न विश्वेश्वरैया को श्रद्धांजलि – National Engineers’ Day: ‘turning Dreams Into Reality’ – Pm Modi Pays Tribute To Bharat Ratna Visvesvaraya.

Leave a Comment