लोकप्रिय विषय मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल आध्यात्मिक अन्य
---Advertisement---

होमुर्ज खुलवाने की कवायद:ब्रिटेन में 60+ देशों की बड़ी बैठक, भारत ने कहा- हमने अपने नाविक खोए; जल्द रुके तनाव – West Asia Crisis India To Participate In Uk Meeting On Reopening Strait Of Hormuz

[wplt_featured_caption]

---Advertisement---

पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ‘होर्मुज जलडमरूमध्य’ के चोक होने के बीच एक बहुत बड़ी वैश्विक कूटनीतिक हलचल शुरू हुई है। होर्मुज के रास्ते को फिर से खुलवाने और दुनियाभर में तेल-गैस की आपूर्ति को सुचारू करने के लिए ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने एक आपातकालीन बैठक बुलाई। इस महाबैठक में दुनिया के 60 से ज्यादा देश शामिल हुए, जिसमें भारत ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए बेहद कड़ा रुख अख्तियार किया है।

कूटनीति की मेज पर भारत की दो टूक

विदेश मंत्रालय के अनुसार, इस हाई-प्रोफाइल बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने किया। उन्होंने दुनियाभर के देशों के सामने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुद्री रास्तों पर जहाजों की बेरोकटोक आवाजाही हर देश का हक है। इससे कोई समझौता नहीं हो सकता। विदेश सचिव ने चिंता जताई कि इस पूरे संकट का सीधा असर भारत की ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ रहा है।

ब्रिटेन की ओर से बुलाई गई बैठक में सबसे महत्वपूर्ण बात जो भारत ने दुनिया के सामने रखी, वह थी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा। विदेश सचिव ने कहा कि खाड़ी क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों में भारत इकलौता ऐसा देश है, जिसने अपने जांबाज नाविकों को खोया है। उन्होंने कहा कि इस समस्या का हल और अधिक युद्ध नहीं है। अगर दुनिया को इस संकट से बाहर निकलना है, तो सभी पक्षों को तुरंत हथियारों को शांत कर बातचीत की मेज पर लौटना होगा।

यह भी पढ़ें: Raghav Chadha: गाज गिरने के बाद राघव चड्ढा का रिएक्शन, पोस्ट किया बुरी नजर न लगने वाली इमोजी के साथ Video

‘टोल’ की हकीकत

दूसरी ओर, विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि होर्मुज का रास्ता भारत के लिए अहम है। इसी रास्ते से देश में भारी मात्रा में रसोई गैस (LPG), नेचुरल गैस (LNG) और कच्चा तेल आता है। भारत की बैक-चैनल डिप्लोमेसी और लगातार की जा रही बातचीत का ही नतीजा है कि पिछले कुछ दिनों में 6 भारतीय जहाज होर्मुज को सुरक्षित पार करने में सफल रहे हैं। इसके अलावा, प्रवक्ता ने उन अफवाहों का भी पूरी तरह खंडन कर दिया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि ईरान इस रास्ते से गुजरने वाले भारतीय जहाजों पर भारी-भरकम ‘टोल टैक्स’ वसूलने की तैयारी कर रहा है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि ईरान के साथ ऐसी चर्चा नहीं हुई है।

जवानों की सुरक्षा पर सख्त रवैया

पश्चिम एशिया के सुलगते माहौल के बीच भारत ने लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांति मिशन के तहत तैनात अपने करीब 600 सैनिकों की सुरक्षा को लेकर कड़ा संदेश दिया है। विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि शांति सैनिकों पर हो रहे हमले बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।

Source link

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

ब्रिक्स के लिए दिल्ली तैयार:15,000 जवान रहेंगे तैनात, विदेशी उड़ानों के लिए पियर सी खुला; मेट्रो सेवा सामान्य – Delhi Ready For Brics: 15,000 Personnel To Be Deployed, Pier C Opened For International Flights

अमेरिका:ट्रंप के डाक मतदान के आदेश पर अदालत की रोक बरकरार, राज्यों में भेजे जा रहे मतपत्र; आगे क्या होगा? – Appeals Court Hands Trump A Loss On Mail Voting As Supreme Court Considers His Executive Order

आज का राशिफल:कुंभ समेत इन 5 राशि वालों के लिए शुभ रहेगा दिन, मिलेगी कोई बड़ी खुशखबरी – Today Prediction Horoscope Of 11 September 2026 Aaj Ka Rashifal Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar

आज का शब्द:दुर्ग और अनामिका अनु की कविता- जब वे चलती हैं – Aaj Ka Shabd Durg Anamika Nu Ki Kavita Jab We Chalti Hain

तमिलनाडु उपचुनाव:टीवीके ने उम्मीदवार उतारे, अन्नाद्रमुक के पूर्व विधायकों को टिकट; क्या है विजय की रणनीति? – Tn Bypolls: Tvk Names Candidates, To Take On Dravidian Heavyweights In Aiadmk Strongholds

ब्रिक्स समिट Live:रूसी विदेश मंत्री लावरोव दिल्ली पहुंचे, राष्ट्रपति पुतिन समेत कई देशों के मेहमान भी आएंगे – Brics Summit 2026 Live Updates Russian Prez Putin Sergey Lavrov Arrives India Other Nation Delegation In Delhi

Leave a Comment