एक ऐतिहासिक कदम के तहत भारत और अफगानिस्तान के बीच पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले से ठीक पहले राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम बजाया गया। राष्ट्रीय गान ‘जन गण मन’ से पहले वंदे मातरम बजाया गया। खेल के अंतरराष्ट्रीय इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी खेल आयोजन में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रीय गीत को इस तरह से प्रस्तुत किया गया हो।